Begin typing your search...

ग्लोबली 700 करोड़ के करीब Dhurandhar: The Revenge, बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन में 450 करोड़ के पार

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के चार दिनों में 450 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे यह ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है.

dhurandhar 2 box office collection 4 days 450 crore ranveer singh blockbuster
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 23 March 2026 8:05 AM

'धुरंधर: द रिवेंज' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है. यह फिल्म रणवीर सिंह की लीड रोल वाली है, जिसमें अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और अन्य कई बड़े कलाकार भी नजर आए हैं. यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जो एक भारतीय अंडरकवर जासूस की रोमांचक कहानी दिखाती है. यह जासूस दुश्मन के इलाके में घुसकर अंदर से ही सब कुछ तबाह कर देता है. दर्शकों को यह कहानी बहुत पसंद आई है, और फिल्म ने पहले वीकेंड में ही जबरदस्त कमाई कर ली है.

यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई पहली 'धुरंधर' का सीक्वल है. निर्देशक आदित्य धर ने इसे बनाया है. कहानी में हमजा नाम के किरदार की जिंदगी दिखाई गई है, जो लयारी के अंडरवर्ल्ड और राजनीति में घुसपैठ करता है. रहमान डकैत की मौत के बाद यह कहानी आगे बढ़ती है. फिल्म में ढेर सारे एक्शन सीन, ट्विस्ट और उतार-चढ़ाव हैं, जिसकी वजह से क्रिक्टिक्स और दर्शकों दोनों ने इसे खूब सराहा है.

अब तक क्या रहा कलेक्शन?

अब बात करें बॉक्स ऑफिस की तो फिल्म ने शानदार शुरुआत की. पेड प्रीव्यू शो में ही इसने भारत में 43 करोड़ रुपये नेट कमाए. फिर रिलीज के पहले दिन (गुरुवार) को 102.55 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन हुआ. दूसरे दिन (शुक्रवार) में थोड़ी गिरावट आई और 80.72 करोड़ रुपये आए. लेकिन तीसरे दिन (शनिवार) में जबरदस्त उछाल देखा गया, जहां फिल्म ने 113 करोड़ रुपये कमाए. चौथे दिन (रविवार) को भी यह ट्रेंड जारी रहा और 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. इस तरह भारत में चार दिनों (प्रीव्यू सहित) का कुल नेट कलेक्शन 454.12 करोड़ रुपये हो गया है.

ग्रॉस कलेक्शन 541.97 करोड़

भारत में ग्रॉस कलेक्शन 541.97 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया. विदेशों से भी अच्छी कमाई हुई है, जहां 149.35 करोड़ रुपये ग्रॉस आए. कुल मिलाकर दुनिया भर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 691.32 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. यह आंकड़े Sacnilk जैसी ट्रस्टेड वेबसाइट्स से लिए गए हैं. खास बात यह है कि पहली 'धुरंधर' सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी लेकिन इस सीक्वल को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया- हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़. हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की, यानी 107 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. तेलुगु में 5.25 करोड़, तमिल में 2.50 करोड़, मलयालम में 0.09 करोड़ और कन्नड़ में 0.01 करोड़ रुपये आए.

भर-भरकर दर्शक पहुंच रहे हैं थिएटर

फिल्म ने एडवांस बुकिंग से लेकर ओपनिंग वीकेंड तक हर जगह उम्मीदों से ज्यादा प्रदर्शन किया है. यह बॉलीवुड के लिए एक नया रिकॉर्ड बन गई है, क्योंकि इतनी तेजी से इतनी बड़ी कमाई बहुत कम फिल्में करती हैं. दर्शक थिएटर में भर-भरकर जा रहे हैं, और वर्ड ऑफ माउथ भी बहुत अच्छा है. कुल मिलाकर 'धुरंधर: द रिवेंज' एक ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है और आने वाले दिनों में और ज्यादा कमाई करने की उम्मीद है.

Ranveer Singhbollywood
अगला लेख