कौन हैं Bhanuka Rajapaksa की एक्स गर्लफ्रेंड? जिन्हें 9 लाख की गोल्ड चेन मामले में उठा ले गई पुलिस
भानुका राजपक्षे और हर्षी रसंगा के बीच 9 लाख की गोल्ड चेन को लेकर विवाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है. Bhanuka Rajapaksa की एक्स GF को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उनकी अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी.
श्रीलंका से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक विवाद नहीं, बल्कि रिश्तों, भरोसे और पैसों के बीच उलझी एक ऐसी कहानी है जो क्रिकेट और ग्लैमर, दोनों दुनिया को हिला दिया है. एक तरफ हैं Bhanuka Rajapaksa, जिनका नाम क्रिकेट के मैदान से निकलकर अब सुर्खियों में किसी और वजह से है और दूसरी तरफ हैं Harshi Rasanga, जिनके साथ जुड़ा यह मामला अब निजी रिश्ते से आगे बढ़कर पुलिस केस बन चुका है.
कहानी की शुरुआत होती है एक महंगी गोल्ड चेन से जिसकी कीमत करीब 9 लाख बताई जा रही है लेकिन धीरे-धीरे यह सिर्फ एक गिफ्ट का मामला नहीं रहा, बल्कि 'प्यार, धोखा या दबाव?' जैसे कई बड़े सवालों में बदल गया. एक्स रिलेशनशिप, आरोप-प्रत्यारोप, सोशल मीडिया पर खुलासे और अब कानूनी दखल-इस पूरे घटनाक्रम ने इसे एक हाई-वोल्टेज ड्रामा बना दिया है. जहां हर दिन नया ट्विस्ट सामने आ रहा है.
Harshi Rasanga कौन?
Harshi Rasanga श्रीलंका की एक उभरती हुई एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं, जो टीवी ड्रामा, म्यूजिक वीडियो और लाइफस्टाइल कंटेंट के जरिए धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही हैं. हालांकि अभी उनका नाम इंटरनेशनल लेवल पर ज्यादा बड़ा नहीं है, लेकिन श्रीलंका और साउथ एशिया में उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है. हाल ही में क्रिकेटर Bhanuka Rajapaksa के साथ जुड़े विवाद के बाद वह अचानक सुर्खियों में आ गई हैं.
क्या है पूरा गोल्ड चेन विवाद?
कहानी की शुरुआत एक महंगी गोल्ड चेन से होती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भानुका राजपक्षे ने करीब 9 लाख रुपये की चेन हर्षी रसंगा को 'अस्थायी तौर पर' दी थी. लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब क्रिकेटर ने चेन वापस मांगी और एक्ट्रेस ने उसे लौटाने से इंकार कर दिया. इसके बाद मामला सीधा पुलिस तक पहुंच गया और FIR दर्ज कराई गई.
पुलिस एक्शन क्यों हुआ और गिरफ्तारी कैसे हुई?
भानुका के वकील ने पहले लीगल नोटिस भेजा, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो मामला गंभीर हो गया. Thalangama Police ने एक्शन लेते हुए हर्षी को गिरफ्तार किया. उन्हें Kaduwela Magistrate Court में पेश किया गया
कोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ
हर्षी के वकीलों ने माना कि चेन बिना अनुमति के गिरवी रखी गई थी. साथ ही यह वादा भी किया गया कि चेन वापस लाई जाएगी. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 5-5 लाख के दो मुचलकों पर जमानत दे दी.
जमानत के बाद कैसे पलट गई पूरी कहानी?
जमानत मिलते ही कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने पूरे केस को उलट दिया. हर्षी रसंगा ने सोशल मीडिया पर दावा किया यह चेन मुझे गिफ्ट में मिली थी. उन्होंने कहा कि दोनों रिलेशनशिप में थे और उसी दौरान यह चेन उन्हें दी गई थी यानी अब सवाल ये बन गया कि क्या यह उधार दी गई चेन थी? या प्यार में दिया गया गिफ्ट? क्या कह रहे हैं भानुका राजपक्षे? अब तक Bhanuka Rajapaksa की तरफ से इस “लव अफेयर” वाले दावे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन उन्होंने कानूनी रास्ता जरूर अपनाया है, जिससे साफ है कि मामला अब निजी नहीं, बल्कि पूरी तरह लीगल बन चुका है.
कोर्ट ने क्या कहा और अगला कदम क्या है?
कोर्ट ने इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को आदेश दिया है कि गिरवी रखी गई गोल्ड चेन को बरामद कर कोर्ट में पेश किया जाए. अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी. तब तक यह 'गोल्ड चेन मिस्ट्री' श्रीलंका में सुर्खियों में बनी रहेगी.
कौन हैं भानुका राजपक्षे?
श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर
IPL में Punjab Kings के लिए खेल चुके हैं
IPL रिकॉर्ड-
13 मैच
277 रन
स्ट्राइक रेट: 145.02
इंटरनेशनल करियर-
5 वनडे
45 T20
T20 में 744 रन.