एक मैच में 18 ओवर स्पिन! पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 14 साल बाद इतिहास को दोहराया, कैसी रही उस्मान तारिक की बॉलिंग?
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेले गए मैच में 18 ओवर स्पिन करा दिए. इससे उसने अपने 14 साल बाद इतिहास को फिर से दोहराया है. जानें कैसी रही उस्मान तारिक की बॉलिंग...;
T20 World Cup 2026 India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप के हाईवोल्टेज मुकाबले में 176 रन का लक्ष्य दिया है. इसमें ईशान किशन की शानदार फिफ्टी शामिल है. हालांकि, इस दौरान पाकिस्तान ने 14 साल बाद इतिहास को फिर से दोहराया है.
दरअसल, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस मैच में स्पिनरों से 18 ओवर करा डाले. वहीं, तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने सिर्फ दो ओवर किया. ऐसा इससे पहले 2012 में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था.
T20 WC की एक पारी में सबसे ज़्यादा स्पिन ओवर
- 18 पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, Colombo RPS, 2012
- 18 पाकिस्तान बनाम भारत, Colombo RPS, 2026 *
- 16 अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, Delhi, 2016
- 16 अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, Nagpur, 2016
- 16 पाकिस्तान बनाम अमेरिका, Colombo SSC, 2026
T20I की एक पारी में सबसे ज़्यादा स्पिन ओवर (FM साइड्स)
- 18 जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज, Port of Spain, 2010
- 18 पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, Colombo RPS, 2012
- 18 पाकिस्तान बनाम भारत, Colombo RPS 2026 *
- 17 न्यूजीलैंड बनाम भारत, Lucknow, 2023
भारत ने कितने रन बनाए?
बता दें कि भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए. इसमें ईशान किशन की 40 गेंद में 73 रन की तूफानी पारी शामिल है, जिसमें 3 छक्के और 10 चौके शामिल रहे. इसके अलावा, तिलक वर्मा ने 25, सूर्यकुमार यादव ने 32 और शिवम दुबे ने 27 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल अपना खाता भी नहीं खोल पाए.
उस्मान तारिक ने कैसी बॉलिंग की?
पाकिस्तान के 'ट्रंप कार्ड' कहे जाने वाले उस्मान तारिक ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट चटकाए. यह विकेट भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का था, जो शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. तारिक ने उन्हें सैम अयूब के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बड़ा झटका दिया. उनके अलावा, सैम ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं, शाहीन अफरीदी और सलमान आगा को 1-1 विकेट मिला.
मैच के अहम आंकड़े
- टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अब तक सबसे बड़ा सफल रन चेज़ 176 रन का किया है, जो 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ पल्लेकेले में आया था.
- भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा टारगेट चेज़ सिर्फ वेस्टइंडीज ने किया है- 2016 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 193 रन.
उस्मान तारिक ने क्या कहा?
पाकिस्तान के स्पिनर Usman Tariq ने कहा, भारत-पाक मैच खेलना सपना होता है, माहौल शानदार है. पिच काफी धीमी है, लेकिन उन्हें स्लो विकेट पर खेलने का अनुभव है (CPL में खेल चुके हैं). ज्यादा विकेट नहीं मिले, लेकिन उन्होंने रन गति रोककर दबाव बनाया. उनका मानना है कि पाकिस्तान के बल्लेबाज़ अच्छे फॉर्म में हैं और लक्ष्य हासिल कर सकते हैं.
खबर अपडेट की जा रही है...