अब सैलून जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, रोशनी चोपड़ा का DIY स्क्रब करेगा Tan क्लीन, घर पर ऐसे बनाएं

धूप और पसीने की वजह से स्किन टैन हो जाना आम बात है. ऐसे में एक्ट्रेस Roshni Chopra ने सोशल मीडिया पर टैन्ड और ड्राय स्किन के लिए एक आसान होममेड बॉडी स्क्रब रेसिपी शेयर की है. यह कॉफी बेस्ड स्क्रब न सिर्फ डेड स्किन हटाने में मदद करता है

( Image Source:  instagram-@roshnichopra )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 21 Feb 2026 11:55 AM IST

सिर्फ गर्मी के मौसम में ही नहीं सर्दियों में भी टैनिंग हो जाती है. लगातार धूप, पसीना और पॉल्यूशन की वजह से त्वचा बेजान और रूखी दिखने लगती है, लेकिन सही एक्सफोलिएशन और मॉइस्चर से इसे फिर से ग्लोइंग बनाया जा सकता है. अगर आप टैनिंग से परेशान हो गए हैं, तो अब आपको महंगे सैलून के महंगे ट्रीटमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

दरअसल इस परेशानी के लिए एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा ने DIY कॉफी बॉडी स्क्रब की रेसिपी शेयर की है. खास बात यह है कि इसे घर पर मौजूद चीजों से तैयार किया जा सकता है. अगर आप भी टैनिंग से छुटकारा पाकर नैचुरल ग्लो पाना चाहते हैं, तो यह घरेलू नुस्खा आपके लिए काम आ सकता है.

कैसे बनाएं कॉफी बॉडी स्क्रब?

  • इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको ½ कप पिसी हुई कॉफी, ½ कप चीनी, ¼ कप नारियल तेल, 1–2 बड़े चम्मच शहद, 1 बड़ा चम्मच माइल्ड बॉडी वॉश और चाहें तो ½ छोटा चम्मच दालचीनी चाहिए होगी. 
  • सबसे पहले एक बाउल में कॉफी और चीनी मिलाएं.
  • फिर इसमें हल्का गुनगुना किया हुआ नारियल तेल डालें ताकि सब अच्छे से मिक्स हो जाए. अब शहद और बॉडी वॉश मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें.
  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव नहीं है, तो आखिर में दालचीनी डाल सकते हैं, लेकिन संवेदनशील त्वचा वालों को इसे छोड़ देना चाहिए.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • नहाने से पहले हल्की गीली त्वचा पर इस स्क्रब को लगाएं. गोल-गोल मूवमेंट में 3–5 मिनट तक मसाज करें, खासकर उन हिस्सों पर जहां टैन ज्यादा हो.
  • इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें. बॉडी वॉश की वजह से यह आसानी से साफ हो जाता है. हफ्ते में 1–2 बार इसका इस्तेमाल करना काफी है.

क्या हैं इस बॉडी स्क्रब फायदे?

  • कॉफी और चीनी मिलकर डेड स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं, जिससे त्वचा साफ और स्मूद दिखती है. नारियल तेल स्किन को गहराई से पोषण देता है, जबकि शहद नमी बनाए रखने में मदद करता है.
  • नियमित उपयोग से टैन हल्का पड़ सकता है और त्वचा में नैचुरल ग्लो नजर आने लगता है.
  • यह DIY स्क्रब केमिकल-फ्री ऑप्शन है, लेकिन इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी एलर्जी का खतरा न रहे.

Similar News