रोज़े के दौरान कैसे रहें फिट? Hina Khan ने शेयर किया वर्कआउट और डाइट का सही तरीका
रमज़ान के दौरान लंबे समय तक रोज़ा रखने से बॉडी रूटीन बदल जाता है. ऐसे में सही डाइट और फिटनेस का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है. हिना खान ने रमजान के दौरान फिट रहने के टिप्स दिए हैं.
रमज़ान का महीना इबादत, सब्र और डिसिप्लिन का सिंबल है, लेकिन लंबे समय तक रोज़ा रखने के दौरान सेहत का संतुलन बनाए रखना भी बेहद जरूरी है. अक्सर इफ्तार के समय लोग ज्यादा तला-भुना और मीठा खा लेते हैं, जिससे वजन बढ़ने, एसिडिटी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
इसी को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस हिना खान ने रोज़े के दौरान फिट रहने के लिए कुछ आसान लेकिन असरदार टिप्स शेयर किए हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि इस दौरान वर्कआउट कैसे करें.
instagram-@realhinakhan
इफ्तार में ओवरईटिंग से कैसे बचें
हिना खान ने बताया कि घंटों रोज़ा रखने के बाद शरीर को तुरंत एनर्जी चाहिए होती है, जिसके कारण लोग अक्सर तला-भुना और मीठा ज्यादा खा लेते हैं. लेकिन यह आदत वजन बढ़ने, डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं और थकान की वजह बन सकती है. ऐसे में एक्ट्रेस ने सलाह दी कि इफ्तार धीरे-धीरे करें. खाना अच्छी तरह चबाएं और एक साथ ज्यादा खाने से बचें. रोज़ा खोलते समय शरीर को अचानक भारी मील से “शॉक” नहीं देना चाहिए.
रोज़े के दौरान फाइबर और प्रोटीन क्यों है जरूरी?
रोज़े के दौरान शरीर को फाइबर और प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, ताकि बॉडी को एनर्जी मिलती है. ऐसे में एक्ट्रेस हिना खान ने बताया कि अपने खाने में फाइबर और प्रोटीन शामिल करें. दाल, सलाद, फल, दही और हल्का घर का बना खाना पेट को बैलेंस रखता है और लंबे समय तक एनर्जी देता है. साथ ही, उन्होंने स्मार्ट हाइड्रेशन की बात भी कही. यानी पानी या हेल्दी ड्रिंक्स को समय-समय पर पिएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो.
रोज़े में वर्कआउट कैसे करें?
instagram-@realhinakhan
हिना खान ने उन लोगों के लिए भी टिप्स शेयर किए जो रमज़ान में अपनी फिटनेस रूटीन जारी रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वर्कआउट करते समय ज्यादा हैवी एक्सरसाइज न करें, ताकि प्यास या थकान महसूस न हो. हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और रेगुलर मूवमेंट बेहतर ऑप्शन है.