शादीशुदा मर्द हो जाएं सावधान, सिर्फ इस 1 चीज़ से पकड़ा जा सकता है आपका अफेयर! जानें क्या है ‘Divorce Dust’ ट्रेंड
शादीशुदा मर्दों के लिए सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड Divorce Dust वायरल हो रहा है. दरअसल यह बॉडी ग्लिटर से जुड़ा ट्रेंड है, जिसमें महिलाएं डेट पर जाने से पहले जानबूझकर ग्लिटर लगाती हैं.
सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ न कुछ वायरल होता है. इस बीच 'डाइवोर्स डस्ट' ट्रेंड ने सभी को हैरान कर दिया है. खासतौर पर शादीशुदा मर्दों को इस ट्रेंड से खतरा हो सकता है. यानी अगर आप एक्सट्रा मैरिटियल अफेयर में हैं, तो सावधान हो जाएं. मेकअप से जुड़ी एक चीज़ से आपके अफेयर का राज़ खुल सकता है.
जहां एक तरफ “क्लीन गर्ल” लुक का ट्रेंड चल रहा था, वहीं दूसरी ओर ग्लिटर ने धमाकेदार वापसी की है. ज्यादातर महिलाएं अब डेट के दौरान ग्लिटर का इस्तेमाल कर रही है. चलिए जानते हैं आखिर क्या है डाइवोर्स डस्ट ट्रेंड और क्यों हो रहा यह वायरल.
क्या है डाइवोर्स डस्ट ट्रेंड?
'डाइवोर्स डस्ट' दरअसल बॉडी ग्लिटर का ही एक नया नाम है, लेकिन इसके पीछे की सोच इसे खास बनाती है. कुछ महिलाएं डेट पर जाने से पहले अपने शरीर पर खूब सारा ग्लिटर लगाती हैं. वजह? ग्लिटर की खासियत है कि यह आसानी से ट्रांसफर हो जाता है और जल्दी हटता भी नहीं. अगर डेट के दौरान नजदीकियां बढ़ती हैं, तो यह चमक सामने वाले के कपड़ों, कार की सीट, कॉलर या बैग पर भी जा सकती है. और अगर वह शख्स शादीशुदा है या किसी रिश्ते में है, तो यह ग्लिटर उसके घर पहुंचकर सवाल खड़े कर सकता है.
कैसे शुरू हुआ यह ट्रेंड?
करीब एक साल पहले टिक टॉक और इंस्टाग्राम पर कुछ क्रिएटर्स ने मजाकिया अंदाज में वीडियो बनाना शुरू किया, जिसका कैप्शन था ' मैरिड मेन हेट ग्लिटर'. यानी शादीशुदा पुरुषों को ग्लिटर से डर लगता है. वीडियो में महिलाएं हंसते हुए कहती थीं कि डेट पर जाने से पहले ग्लिटर लगाना न भूलें. धीरे-धीरे यह मजाक वायरल चैलेंज बन गया. सर्च बार में “divorce dust” टाइप करते ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स दिखने लगे. नाम ड्रामेटिक था, क्लिक करने लायक था और सोशल मीडिया की दुनिया को यही चाहिए था.
क्यों हो रहा है इतना वायरल?
ग्लिटर फ्लैश लाइट और शाम की रोशनी में बेहद खूबसूरत दिखता है. लंबे समय से चल रहे सॉफ्ट और न्यूट्रल ट्रेंड के बाद यह फुल-बॉडी स्पार्कल एक ताजा बदलाव जैसा है. यह सिर्फ मेकअप नहीं, बल्कि एक शरारती आइडिया भी है.
लगाने का सही तरीका
बॉडी ग्लिटर कई टाइप के होते हैं. आपको इसे लगाने का सही तरीका भी पता होना चाहिए. सबसे पहले स्किन को मॉइस्चराइज करें ताकि ग्लिटर अच्छे से चिपके. कॉलरबोन, कंधे और हाथ जैसी हाई-कॉन्टैक्ट जगहों पर हल्के हाथ से लगाएं. लूज ग्लिटर के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें और लोशन या ऑयल हाथों से ब्लेंड करें. कपड़े पहनने से पहले इसे सेट होने दें, वरना आपका कमरा ही “क्राइम सीन” बन सकता है!