सिर्फ Bra से बना डाला टॉप, इंफ्लुएंसर कोमल पांडे का नया एक्सपेरिमेंट वायरल, आप ऐसे कर सकती हैं स्टाइल
फैशन इंफ्लुएंसर कोमल पांडे ने एक बार फिर अपने बोल्ड एक्सपेरिमेंट से इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. इस बार उन्होंने सिर्फ ब्रा को ही स्टाइलिश टॉप में बदलकर दिखाया, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं.
फैशन की दुनिया में कुछ लोग ट्रेंड फॉलो करते हैं, और कुछ लोग ट्रेंड बनाते हैं. Komal Pandey उन्हीं फैशनिस्टा में से एक हैं जो एक्सपेरिमेंट करने से बिल्कुल नहीं डरतीं. हाल ही में इंफ्लुएंसर कोमल पांडे ने ब्रा को एक स्टाइलिश टॉप की तरह कैरी करके सबको चौंका दिया. उनका यह बोल्ड और क्रिएटिव लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सिर्फ ब्रा को बेस बनाकर, सही लेयरिंग और स्मार्ट स्टाइलिंग से उन्होंने एक ऐसा आउटफिट तैयार किया जो ट्रेंडी भी है और स्टेटमेंट भी. अगर आप भी अपने वॉर्डरोब में पड़े पीसेस के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो यह लुक आपके लिए इंस्पिरेशन बन सकता है.
कोमल पांडे का लुक हुआ वायरल
कोमल ने लेपर्ड प्रिंट ब्रा को बेस बनाकर उसे हाई-वेस्ट जींस के साथ पेयर किया. यह कॉम्बिनेशन कैजुअल होते हुए भी काफी बोल्ड नजर आया. ब्रा को कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करना ही इस लुक की असली जान है. सही फिट और सही स्टाइलिंग से ब्रा भी स्टेटमेंट पीस बन सकती है.
ब्रा को स्कार्फ से कैसे दिया अलग लुक?
इस लुक का सबसे दिलचस्प पार्ट स्कार्फ का इस्तेमाल था. कोमल ने जैकेट या कोट की जगह स्कार्फ को ब्रा के नीचे इस तरह बांधा कि वह एक क्रॉप टॉप जैसा दिखने लगा. यह ट्रिक आउटफिट में लेयरिंग भी जोड़ती है और लुक को थोड़ा कवर भी देती है. आप चाहें तो सिल्क, साटन या प्रिंटेड स्कार्फ का इस्तेमाल करके अलग-अलग वाइब क्रिएट कर सकते हैं.
ब्रा को अलग तरीके से स्टाइल कैसे करें?
अगर आप भी इस ट्रेंड को ट्राई करना चाहती हैं, तो कुछ आसान आइडिया अपनाए जा सकते हैं-
- ब्रा के ऊपर ट्रांसपेरेंट शर्ट या नेट टॉप पहनें, जिससे लुक ग्लैमरस लगे.
- हाई-वेस्ट ट्राउजर या स्कर्ट के साथ ब्रा पहनकर ऊपर ओवरसाइज ब्लेजर डालें. यह पार्टी लुक के लिए परफेक्ट है.
- ब्रा के साथ श्रग या केप स्टाइल लेयरिंग करें, ताकि आउटफिट बैलेंस्ड लगे.
- स्कार्फ को अलग-अलग तरीकों से ड्रेप कर एक्सपेरिमेंट करें.
कैसा होना चाहिए हेयरस्टाइल और मेकअप?
ऐसे बोल्ड लुक के साथ एक्सेसरीज़ में बैंग्ल्स पहनना न भूलें. इसके अलावा, मिनिमल मेकअप करें और पर्स कैरी करना न भूलें. ये तीनों चीजें आपके लुक को और इन्हांस करेंगे. कोमल पांडे का यह लुक एक बार फिर साबित करता है कि फैशन में नियम कम और क्रिएटिविटी ज्यादा मायने रखती है.