Begin typing your search...

Ramadan 2026: दिल्ली की इन मार्केट से खरीदें सस्ते में ट्रेंडी बुर्के, डिजाइन ऐसे की हर कोई देखता रह जाए

Ramadan 2026 की तैयारियों के बीच अगर आप स्टाइलिश और बजट-फ्रेंडली बुर्का तलाश रही हैं, तो दिल्ली की कुछ खास मार्केट्स आपके लिए परफेक्ट हैं.

burqa
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 19 Feb 2026 7:00 AM IST

रमजान 2026 की तैयारियां शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. इफ्तार की खरीदारी हो या ईद की तैयारी, इस पवित्र महीने में नए कपड़े लेना एक खास परंपरा मानी जाती है. अगर आप इस बार ट्रेंडी, स्टाइलिश और बजट-फ्रेंडली बुर्का खरीदना चाहती हैं, तो दिल्ली की कुछ मशहूर मार्केट्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती हैं.

यहां आपको सिंपल डेली वियर से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी और मॉडर्न कट्स वाले डिजाइन तक सब कुछ किफायती दाम में मिल जाएगा. चलिए जानते हैं दिल्ली की चार ऐसी मार्केट्स के बारे में, जहां रमजान के मौके पर खास कलेक्शन देखने को मिलता है.

कहां है चांदनी चौक मार्केट?

पुरानी दिल्ली की यह ऐतिहासिक मार्केट हर तरह के ट्रेडिशनल आउटफिट के लिए मशहूर है. यहां आपको अलग-अलग फैब्रिक जैसे निडा, जॉर्जेट, क्रेप और नेट में बुर्कों की शानदार रेंज मिल जाएगी. स्टोन वर्क, लेस डिटेलिंग और अरबी स्टाइल बुर्के खास तौर पर पसंद किए जाते हैं. यहां थोक और रिटेल दोनों ऑप्शन मौजूद हैं, इसलिए दाम भी वाजिब मिल जाते हैं.

कैसे जाएं जामिया नगर मार्केट?

जामिया नगर और ओखला के आसपास की मार्केट रमजान के दौरान खास तौर पर सज जाती है. यहां आपको लेटेस्ट ट्रेंड के मुताबिक मॉडर्न कट, बेल स्लीव्स और फ्रंट ओपन डिजाइन वाले बुर्के मिलेंगे. कॉलेज गोइंग लड़कियों के लिए स्टाइलिश और हल्के डिजाइन यहां आसानी से मिल जाते हैं, वो भी बजट में.

लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट फैशन लवर्स के बीच काफी पॉपुलर है. यहां डिजाइनर टच वाले बुर्के, अबाया और हिजाब सेट्स मिलते हैं. अगर आप कुछ यूनिक और एलिगेंट चाहती हैं, तो यह मार्केट अच्छा ऑप्शन है. मोलभाव करने पर कीमत और भी कम हो सकती है.

क्या सीलमपुर मार्केट में बुर्के मिलते हैं?

सीलमपुर मार्केट अपने सस्ते और ट्रेंडी कलेक्शन के लिए जानी जाती है. यहां आपको सिंपल डेली यूज बुर्के से लेकर हैवी वर्क वाले खास डिजाइन तक मिल जाएंगे. थोक दाम में खरीदारी करने का फायदा भी यहां मिलता है, जिससे बजट में ज्यादा विकल्प मिल जाते हैं.

अगला लेख