तेल की कीमतों से लेकर व्यापार तक, Iran-US-Israel तनाव का भारत पर क्या असर होगा? 6 आसान प्वाइंट्स में समझिए

अमेरिका–इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात का भारत पर सीधा आर्थिक और रणनीतिक असर पड़ सकता है. भारत की तेल और गैस आयात निर्भरता, खासकर हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने वाली सप्लाई, सबसे बड़ा जोखिम है. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से महंगाई, व्यापार लागत, शेयर बाजार, रुपये और रोजमर्रा के सामान पर असर दिखने लगा है.

US-Israel-Iran टकराव का भारत पर होगा बड़ा असर

(Image Source:  Sora_ AI )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 3 March 2026 12:03 AM IST

Middle East Crisis Impact on India: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच बढ़ता टकराव सिर्फ क्षेत्रीय संकट नहीं है, इसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था, व्यापार, तेल, उड़ानों और आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है. इस पर सरकार की पैनी नजर है, क्योंकि अगर युद्ध लंबा चला तो असर गहरा हो सकता है. तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे महंगाई बढ़ेगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि वे ईरान को परमाणु बम नही मनाने देंगे. उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ चल रहा ऑपेशन अभी 3-4 हफ्ते तक और चल सकता है. आइए, जानते हैं कि इसका भारत पर क्या-क्या असर हो सकता है...

1- तेल और गैस की कीमतें

  • भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा मिडिल ईस्ट से आता है. यह तेल ज्यादातर Strait of Hormuz से होकर गुजरता है, जो दुनिया का सबसे अहम समुद्री रास्ता है.
  • युद्ध के कारण तेल सप्लाई बाधित होने का डर बढ़ा है और कीमतें 10% से ज्यादा चढ़ चुकी हैं. अगर यह बढ़ोतरी जारी रही तो पेट्रोल-डीजल महंगे होंगे, महंगाई बढ़ेगी और सरकार पर दबाव आएगा.
  • भारत रोज करीब 25–27 लाख बैरल तेल इसी रास्ते से लाता है, खासकर Iraq, Saudi Arabia, United Arab Emirates और Kuwait से... अगर यह रास्ता बंद हुआ तो रूस, अमेरिका या अफ्रीका से तेल लाना पड़ेगा, लेकिन इसमें ज्यादा समय और खर्च लगेगा.

2- शेयर बाजार और रुपये पर दबाव

तनाव की खबर आते ही बाजार में घबराहट दिखी. Bombay Stock Exchange का सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिर गया और National Stock Exchange of India का निफ्टी भी फिसल गया. रुपया भी कमजोर होकर 91 प्रति डॉलर के पार चला गया. अगर युद्ध लंबा चला तो निवेश, व्यापार और आर्थिक विकास पर असर पड़ सकता है.

3- व्यापार और सप्लाई चेन पर खतरा

  • भारत का बड़ा व्यापार मिडिल ईस्ट के समुद्री रास्तों से होता है.
  • Bab el-Mandeb Strait और होर्मुज़ जैसे रास्ते बंद या असुरक्षित हुए तो जहाजों को अफ्रीका के लंबे रास्ते से जाना पड़ेगा, जिससे 15-20 दिन ज्यादा लगेंगे और लागत बढ़ेगी.
  • इसका असर भारत के निर्यात पर भी पड़ेगा, खासकर चावल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक उत्पादों पर.
  • मिडिल ईस्ट भारत के बासमती चावल का सबसे बड़ा बाजार है.
  • बड़ी शिपिंग कंपनियों ने कुछ रास्ते बंद कर दिए हैं, जिससे यूरोप और अमेरिका जाने वाला माल देर से पहुंचेगा.

4- उड़ानें ठप, हजारों भारतीय फंसे

  • मिडिल ईस्ट का हवाई क्षेत्र असुरक्षित होने से कई उड़ानें रद्द हो गईं.
  • Emirates, Qatar Airways, Etihad Airways जैसी एयरलाइंस ने सेवाएं घटा दी हैं.
  • भारत की Air India और IndiGo को भी वैकल्पिक रास्तों से उड़ानें चलानी पड़ रही हैं, जिससे समय बढ़ रहा है.
  • दुबई जैसे बड़े ट्रांजिट हब बंद होने से हजारों भारतीय फंस गए हैं।

5- महंगाई और रोजमर्रा की चीजें महंगी

  • तेल महंगा होने का असर सिर्फ पेट्रोल पर नहीं, बल्कि रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ता है.
  • साबुन, शैंपू, पैकेजिंग, पेंट, खाद्य पदार्थ, सबकी लागत बढ़ती है.
  • भारत हर साल बड़ी मात्रा में दालें आयात करता है, इसलिए सप्लाई बाधित हुई तो दालें भी महंगी हो सकती हैं.
  • गल्फ देशों से आने वाली कमाई (remittances) पर असर पड़ा तो कई राज्यों की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है.

6- बीमा और शिपिंग खर्च बढ़ने का खतरा

युद्ध वाले इलाकों में जहाजों और विमानों का बीमा महंगा हो जाता है. अगर बीमा कंपनियां 'War Risk Cover' बढ़ाती हैं तो माल ढुलाई और टिकट दोनों महंगे हो जाएंगे.

अगर संघर्ष जल्द खत्म नहीं हुआ तो क्या होगा?

अगर संघर्ष जल्द खत्म हो गया तो असर सीमित रहेगा, लेकिन लंबा चला तो भारत को एक साथ कई मोर्चों पर दबाव झेलना पड़ सकता है- महंगाई, व्यापार, तेल, बाजार और रोजगार... भारत सरकार फिलहाल वैकल्पिक तेल सप्लाई, रणनीतिक भंडार और कूटनीतिक प्रयासों पर ध्यान दे रही है ताकि बड़ा संकट टाला जा सके.

Full View

Similar News