Iran War के बीच पुलवामा और पहलगाम जैसी हरकत कर सकता है Pakistan? Rajnath SIngh ने बता दी भारत की तैयारी
Iran Israel War के बीच रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने Pakistan को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि किसी भी गलत कदम पर भारत की कार्रवाई अभूतपूर्व और निर्णायक होगी. ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है.
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और Iran Israel War के बीच रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात में अगर पड़ोसी देश कोई भी 'मिसएडवेंचर' करता है, तो भारत की कार्रवाई अभूतपूर्व और निर्णायक होगी. रक्षा मंत्री ने Kerala में आयोजित सैनिक सम्मान सम्मेलन में कहा कि भारत पूरी तरह सतर्क है.
राजनाथ सिंह ने कहा भारत किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार है. उन्होंने बिना नाम लिए संकेत दिया कि मौजूदा हालात में भारत का पड़ोसी देश कोई भी गलत कदम उठा सकता है, लेकिन ऐसा होने पर भारत कड़ा जवाब देगा. रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि Operation Sindoor अभी खत्म नहीं हुआ है.
Strait of Hormuz में भारतीय जहाजों की सुरक्षा पर क्या बोले रक्षा मंत्री?
रक्षा मंत्री ने बताया कि Indian Navy के जहाज Strait of Hormuz से गुजरने वाले भारतीय तेल टैंकरों को सुरक्षित एस्कॉर्ट कर रहे हैं. उन्होंने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. गैस की सप्लाई भी सामान्य है. भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए तैयार है.
विपक्ष पर क्या बोले राजनाथ सिंह?
राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस संकट के समय कुछ लोग अफवाह फैलाकर घबराहट पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि इस समय देश के साथ खड़े रहने की जरूरत है, रक्षा मंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में बड़ी संख्या में Kerala के लोग काम करते हैं, लेकिन सरकार उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर भारत अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए हर कदम उठाएगा.
Operation Sindoor क्या है?
भारत ने Operation Sindoor पिछले साल मई में शुरू किया. यह कार्रवाई Pahalgam में आतंकी हमले के जवाब में की गई. भारत ने Pakistan Occupied Kashmir (PoK) और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. इसके बाद चार दिन तक सैन्य तनाव बढ़ा रहा. राजनाथ सिंह ने कहा कि पहलगाम हमला केवल भारत पर नहीं बल्कि देश की सामाजिक एकता पर हमला था, और भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगा.