Aaj ki Taaza Khabar: ईरान ने इजराइल पर दागी एक के बाद एक मिसाइलें, 4 लोग घायल

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. गुरुवार 02 अप्रैल 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 2 April 2026 9:51 AM IST


Live Updates
2026-04-02 04:14 GMT

हिज़बुल्लाह ने साउथ इजराइल पर दागे ड्रोन और रॉकेट

ईरान समर्थित लेबनानी संगठन Hezbollah ने गुरुवार को कहा कि उसने उत्तरी इज़राइल पर ड्रोन और रॉकेट से हमला किया. AFP के मुताबिक, सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. अलग-अलग बयानों में हिज़्बुल्लाह ने दावा किया कि उसने सीमा के पास तैनात इज़राइली सैनिकों को निशाना बनाकर रॉकेट दागे और एक गांव पर ड्रोन हमला भी किया. वहीं इज़राइल की सेना ने बताया कि इन हमलों के बाद देश के उत्तरी इलाकों में एयर रेड सायरन बजने लगे, जैसा कि होम फ्रंट कमांड ने जानकारी दी.

2026-04-02 03:47 GMT

डोनाल्ड ट्रंप की स्पीच के बाद तेल की कीमतों में उछाल

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जंग जारी रखने की बात कही है. जिसकी तेल की कीमतों में फिर से तेज उछाल देखा गया है. Brent crude, जो बुधवार को 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया था, अब करीब 5% बढ़कर 106.29 डॉलर तक पहुंच गया है. वहीं West Texas Intermediate (WTI) की कीमत भी 4% से ज्यादा बढ़कर 104.29 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है.

2026-04-02 03:12 GMT

अमेरिका को संबोधन में तेल संकट पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

ट्रंप ने कहा कि जिन देशों को तेल की कमी का सामना करना पड़ रहा है, वे अमेरिका से तेल खरीद सकते हैं या फिर खुद होर्मुज जाकर इसे हासिल कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी का कारण ईरान की कार्रवाई है. ट्रंप के अनुसार, ईरान ने तेल टैंकरों और उन देशों पर हमले किए हैं जिनका इस युद्ध से कोई सीधा संबंध नहीं है.

2026-04-02 03:00 GMT

ईरान के तेल पर आसानी से कब्जा कर सकता है अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि अमेरिकी जनता ईरान के साथ जारी युद्ध को लंबे समय तक झेलने के लिए तैयार है. उन्होंने बताया कि देश के भीतर इस युद्ध को खत्म करने का दबाव बढ़ रहा है. व्हाइट हाउस में Easter के मौके पर आयोजित लंच के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के लोग चाहते हैं कि यह युद्ध जल्द खत्म हो जाए.

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका “बहुत आसानी से” ईरान का तेल अपने कब्जे में ले सकता है, लेकिन इसके लिए जनता का पर्याप्त समर्थन नजर नहीं आ रहा, जो उनके मुताबिक “दुर्भाग्यपूर्ण” है. ट्रंप ने कहा कि आम अमेरिकी चाहते हैं, “बस जीत हासिल करो, बड़ी जीत मिल रही है, अब जीतकर घर लौट आओ.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह इस सोच से सहमत हैं.

2026-04-02 02:49 GMT

ईरान ने इजराइल पर दागी मिसाइलें

इज़राइल की सेना ने गुरुवार तड़के कहा कि उसने ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों की तीन लहरों को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से रोक लिया. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली मिसाइल हमले के बाद Tel Aviv इलाके में कुछ लोग घायल हुए हैं. सेना के अनुसार, ईरान ने एक के बाद एक कई मिसाइलें इज़राइल की ओर दागीं, जिसके चलते देश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में एयर रेड सायरन बजने लगे. पुलिस ने बताया कि पहले हमले के बाद मध्य इज़राइल में कई जगहों पर टीमों को भेजा गया, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 9 जगहों पर असर देखा गया और 4 लोग घायल हुए हैं.

Similar News