G7 के दौरान जेलेंस्की और मेलोनी का वीडियो वायरल, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ऐसी क्या की हरकत, जो सोशल पर मच गया हल्ला!
जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान जेलेंस्की और मेलोनी की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि जेलेंस्की ने मेलोनी को किस करने की कोशिश की.
Zelensky tries to kiss Giorgia Meloni
फ्रांस के एवियन-लेस-बां शहर में 52वां जी7 शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है. जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान जहां दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेता वैश्विक चुनौतियों पर मंथन कर रहे हैं, सम्मेलन की मेजबानी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित मुलाकात को लेकर भी काफी चर्चा रही.
वहीं एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छेड़ दी है. इस वीडियो में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की नजर आ रहे हैं, जिसके बाद इंटरनेट पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं.
X/ @G7
क्यों वायरल हो रहा मेलोनी और जेलेंस्की का वीडियो?
सम्मेलन के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया. वीडियो को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं और यूजर्स अलग-अलग दावे कर रहे हैं.
वायरल क्लिप को शेयर करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की. इस दौरान मेलोनी थोड़ी सहम भी जाती है. उनका रिएक्शन भी सोशल पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर अब यूजर्स तरह-तरह की कमेंट भी कर रहे हैं. अलग-अलग अकाउंट से वीडियो को एक्स पर शेयर किया जा रहा है.
मोदी-मेलोनी की क्यों हो रही चर्चा?
जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात एक बार फिर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन गई है. इस दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी से मुस्कुराते हुए कहा "आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा." इसके बाद मेलोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा, "हां, हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फेमस कपल हैं."




