Begin typing your search...

रहमान सरकार में क्या यूनुस को मिलेगा बड़ा संवैधानिक पद, या खत्म होगी सियासी पारी?

बांग्लादेश में सरकार बनने के बाद सवाल उठ रहा है कि अब मोहम्मद यूनुस का क्या होगा, क्या वह अपने पुराने काम पर लौट जाएंगे या फिर उन्हें तारिक रहमान कोई बड़ी ज़िम्मेदारी दे सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि तारिक को इंटेलेक्चुअल्स के साथ काम करना काफी पसंद है.

रहमान सरकार में क्या यूनुस को मिलेगा बड़ा संवैधानिक पद, या खत्म होगी सियासी पारी?
X
( Image Source:  X-@KhanAnwaru72272 )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Published on: 16 Feb 2026 7:41 AM

Bangladesh: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के तौर पर प्रोफेसर Muhammad Yunus का कार्यकाल खत्म होने वाला है. ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि इसके बाद वह किस भूमिका में नजर आ सकते हैं.

सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह राजनीतिक व्यवस्था में किसी संवैधानिक पद पर बने रह सकते हैं. यह भी कहा जा रहा है कि मंगलवार को पदभार संभालने जा रही Bangladesh Nationalist Party (BNP) सरकार के समर्थन से उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है.

मोहम्मद यूनुस पर बीएनपी नेता ने क्या कहा?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएनपी के नेता Tarique Rahman के सलाहकार Humayun Kabir ने कहा कि रहमान देश के टॉप दिमागों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं. काबिर ने साफ किया कि अभी तक किसी भी शख्स, जिसमें प्रोफेसर यूनुस भी शामिल हैं, के लिए कोई निश्चित भूमिका तय नहीं की गई है.

काबिर ने इसके साथ यह भी कहा किसी तय भूमिका पर चर्चा नहीं हुई है. चर्चा इस बात पर अधिक केंद्रित थी कि तारिक रहमान साहब समावेशी शासन चाहते हैं. यदि वे सरकार बनाते हैं तो वे उपलब्ध सभी प्रतिभाओं का उपयोग करना चाहते हैं.

मोहम्मद यूनुस को कई तरीकों से किया जा सकता है इस्तेमाल

उन्होंने आगे कहा मोहम्मद यूनुस की खासियत, अनुभव और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा का देश के लिए कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है. कोई विशेष पद तय नहीं किया गया है, लेकिन चुनाव के बाद किसी उपयुक्त समय पर देश के प्रतिष्ठित नागरिकों से परामर्श करने का प्लान है. उसी क्रम में प्रोफेसर यूनुस से भी बातचीत हो सकती है.

काबिर ने यह भी कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं होता. उनके मुताबिक, तारिक रहमान ऐसे फैसले लेंगे जो देश को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत स्थिति में ले जाएं. उन्होंने कहा कि रहमान विकास के विजन को केवल पार्टी तक सीमित नहीं रखना चाहते और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों को साथ लाने के लिए तैयार है. हालांकि उन्होंने दोहराया कि अभी तक कोई निश्चित भूमिका तय नहीं हुई है.

क्या यूनुस बन सकते हैं राष्ट्रपति?

उधर, बांग्लादेश पर लिखने वाले कॉलमनिस्ट David Bergman ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि अगर यूनुस राष्ट्रपति बनते हैं तो इससे देश को काफी फायदा हो सकता है. उनका कहना है कि घरेलू आलोचनाओं के बावजूद यूनुस की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत साख है और उनके जैसा वैश्विक कद किसी दूसरे बांग्लादेशी नेता के पास नहीं है.

हालांकि, तारिक रहमान की टीम और यूनुस के प्रेस सचिव दोनों ने इस बात से इनकार किया है कि राष्ट्रपति पद को लेकर कोई चर्चा हुई है. सूत्रों का कहना है कि शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद देश का नेतृत्व संभालने वाले यूनुस को किसी सरकारी या संवैधानिक भूमिका में पुनर्स्थापित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

क्या मोहम्मद यूनुस तलाश रहे हैं कोई नई भूमिका?

प्रोफेसर यूनुस के प्रेस सचिव Shafiqul Alam ने इन खबरों का खंडन किया है कि यूनुस अपने कार्यकाल के बाद किसी नई भूमिका की तलाश में हैं. उन्होंने कहा, “उनकी भविष्य की योजना अपने पुराने काम पर लौटने की है. वे ‘थ्री जीरो’ (शून्य गरीबी, शून्य बेरोजगारी और शून्य शुद्ध कार्बन उत्सर्जन) के अपने विजन को दुनिया भर में फैलाना चाहते हैं.”

आलम ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “उन्हें राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है. न कोई संवैधानिक पद, न कुछ और. वे अपने काम पर लौटना चाहते हैं. उन्हें एक महत्वपूर्ण समय में देश की जिम्मेदारी दी गई थी और वह देश को शांति और स्थिरता की ओर ले गई. वे अपने अधिकांश टारगेट्स को हासिल कर चुके हैं. अब सत्ता नई सरकार को सौंप दी जाएगी."

बांग्लादेशवर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख