Begin typing your search...

बांग्लादेश में नहीं लौटेगी तानाशाही, देशहित में सबको आना होगा साथ- चुनाव में BNP को मिली प्रचंड जीत के बाद क्या बोले तारीक रहमान?

बांग्लादेश के चुनाव में BNP ने एतिहासिक जीत दर्ज की, जिसके बाद तारीक रहमान ने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की है. शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद यह पहला चुनाव था.

Operation Searchlight 1971, Bangladesh Genocide 1971, Tariq Rahman statement
X
बीएनपी लीडर तारीक रहमान
( Image Source:  ANI )

तारीक रहमान ने बांग्लादेश के आम चुनाव में बड़ी जीत के बाद देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की है. शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे बांग्लादेश और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों की है. उन्होंने उन लोगों को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने लोकतंत्र के लिए संघर्ष किया और कुर्बानियां दीं.

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 12 फरवरी को हुए 13वें राष्ट्रीय चुनाव में भारी जीत दर्ज की. पार्टी 209 सीटें जीतकर सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत से काफी आगे निकल गई. रहमान खुद ढाका-17 और बोगुरा-6 सीट से जीते हैं. अब उनके प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है.

तारीक रहमान ने चुनाव जीतने के बाद क्या कहा?

तारीक रहमान ने कहा कि डेढ़ दशक बाद देश में सीधे वोट से चुनी गई जवाबदेह सरकार बनने जा रही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एकजुट रहें, ताकि कोई भी ताकत फिर से देश में तानाशाही या बाहरी दबाव नहीं ला सके.

क्यों अहम था चुनाव?

यह चुनाव इसलिए भी अहम था क्योंकि जुलाई 2024 के छात्र आंदोलन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटना पड़ा था. इसके बाद वे भारत में निर्वासन में रह रही हैं. उनकी पार्टी अवामी लीग को इस चुनाव में हिस्सा लेने से रोक दिया गया था.

कब ढाका लौटे थे रहमान?

करीब 17 साल लंदन में रहने के बाद रहमान दिसंबर 2025 में ढाका लौटे थे. कुछ ही समय बाद उनकी मां और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन हो गया. अब रहमान उसी पद को संभालने जा रहे हैं, जिस पर कभी उनकी मां थीं. साथ ही, जनमत संग्रह में लोगों ने संवैधानिक सुधारों के प्रस्ताव का भी समर्थन किया है, जिससे देश में राजनीतिक और प्रशासनिक बदलाव का रास्ता खुलेगा.

World Newsबांग्लादेश
अगला लेख