कौन है Khushi Ahuja, जिसे Vijay Varma कर रहे डेट? पोस्ट शेयर कर किया प्यार का इजहार
Vijay Varma ने वैलेंटाइन डे पर एक तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, जिसमें वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आए और कैप्शन में ‘फॉरएवर’ लिखकर प्यार का इशारा किया.
विजय वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वैलेंटाइन डे पर उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं, जहां उन्होंने एक मिस्ट्री वुमन का हाथ थामे फोटो शेयर कर प्यार का इजहार कर डाला. पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया कि क्या सच में उनकी जिंदगी में किसी नई लेडी की एंट्री हो चुकी है?
तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप की खबरों के बाद से ही फैंस उनकी पर्सनल लाइफ पर नजर बनाए हुए थे. ऐसे में ‘फॉरएवर’ वाले इस रोमांटिक हिंट ने फैंस को और भी कन्फ्यूज कर दिया. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये नई हसीना कौन है और क्या विजय ने वाकई आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है.
क्या है विजय वर्मा का वैलेंटाइन पोस्ट?
वैलेंटाइन के मौके पर विजय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम के स्टेट्स पर हाथों में हाथ डाले एक फोटो पोस्ट की, जिसके कैप्शन में “हैप्पी वैलेंटाइन डे टू माय फॉरएवर” लिख @khushi ahuja को टैग किया.
कौन है खुशी अहूजा?
दरअसल एक्टर ने जिस इंस्टाग्राम हैंडल को टैग किया, उसे देख फैंस हैरान रह गए. वह अकाउंट किसी लड़की का नहीं, बल्कि मजाक के लिए बनाया गया पेज है. जहां मिर्जापुर के एक्टर एम. एम. फारुकी उर्फ लिलिपुट की फोटो है, जिसमें लिखा है 'पागल बनाया तुमको'
तमन्ना संग क्यों हुआ विजय वर्मा का ब्रेकअप?
विजय वर्मा तमन्ना भाटिया संग रिलेशनशिप में रह चुके हैं. दोनों ने अपना रिश्ता पब्लिक भी किया था. लेकिन हाल के महीनों में अलग होने की खबरें सामने आईं. हालांकि, इस बारे में किसी ने इस मामले में ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया. फिलहाल, वैलेंटाइन वाले पोस्ट ने इतना तो साफ कर दिया कि विजय ने फैंस के साथ थोड़ा मस्ती भरा सरप्राइज जरूर खेला. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी लव लाइफ में असली अपडेट कब आता है.





