क्या है Hardik Pandya के स्पेशल टैटू का मतलब? 'M'अल्फबेट के साथ क्यों बनवाया है लेपर्ड
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा के नाम का ‘M’ टैटू बनवाकर सबको चौंका दिया. टैटू की डिजाइन और उसका मतलब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपनी गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा (Mahieka Sharma) के लिए वैलेंटाइन डे को बहुत खास बना दिया है. उन्होंने अपनी गर्दन के पीछे 'M' का टैटू बनवा लिया है. यह 'M' माहीका के नाम का पहला अक्षर है. यह टैटू हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जब हार्दिक ने अपनी नई हेयरस्टाइल वाली फोटो शेयर की. फैंस ने तुरंत नोटिस किया कि उनके गर्दन पर यह नया 'M' टैटू है.
वैलेंटाइन डे से ठीक पहले यह टैटू देखकर सबको लगा कि यह माहीका के लिए एक रोमांटिक सरप्राइज है. टैटू काफी खूबसूरत और मतलब वाला है. इसमें दो तेंदुए (leopards) दिखाए गए हैं. एक तेंदुआ बहुत मजबूत और साफ-साफ नजर आता है, जो ताकत, हिम्मत और बड़ा सोचने का प्रतीक है. दूसरा तेंदुआ हल्की-फुल्की लाइनों से बना है, जो पहले तेंदुए के चारों ओर छाया की तरह घूमता है. इन लाइनों में छिपा हुआ 'M' अक्षर बहुत सुंदर तरीके से बनाया गया है. यह दोनों तेंदुओं का साथ दिखाता है अकेले में मजबूत, लेकिन साथ में और भी ताकतवर.
स्पेशल अंदाज में प्यार का इजहार
इससे हार्दिक और माहीका के रिश्ते की गहराई झलकती है. टैटू बनाने वाले मशहूर आर्टिस्ट सनी भानुशाली (एलियंस टैटू के फाउंडर) ने बताया कि हार्दिक शुरू में सिर्फ एक छोटी-सी ट्रिब्यूट देना चाहते थे कुछ ऐसा जो प्यारा हो लेकिन ज्यादा दिखे नहीं. लेकिन जब वे दोनों बात करते-करते रिश्ते की गहराई समझ आए, तो आइडिया और बड़ा हो गया.
क्या है इस टैटू का मतलब?
न्यूज 18 के मुताबिक, सनी ने कहा, 'यह टैटू सिर्फ इंक नहीं है, बल्कि एक पूरी कहानी है. यह दिखाता है कि दोनों एक-दूसरे की ताकत बढ़ाते हैं. जब टैटू दिल से बनता है, तो वह जिंदगी भर की याद बन जाता है.' हार्दिक और माहीका का रिश्ता 2025 में ऑफिशियल हुआ था. उसके बाद से दोनों काफी क्लोज दिखते हैं. हाल ही में T20 मैच जीतने के बाद हार्दिक ने अपनी जीत का क्रेडिट माहीका को भी दिया. उन्होंने कहा, 'जब से मेरी पार्टनर मेरे जीवन में आई है, बहुत अच्छी चीजें हो रही हैं. वह मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट है.'
एंगेजमेंट या शादी
हार्दिक ने यह भी कहा कि वे अब सिर्फ क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं, ईमानदारी से खेलना चाहते हैं और जिंदगी में बड़े-बड़े लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं. पहले हार्दिक की शादी नताशा स्टैनकोविक से हुई थी. 2020 में शादी हुई और 2023 में उन्होंने दोबारा रस्में निभाईं. लेकिन जुलाई 2024 में उनका तलाक हो गया. अब हार्दिक और माहीका साथ नजर आते हैं, और यह नया टैटू उनके प्यार को और मजबूत दिखा रहा है. फैंस को लग रहा है कि शायद जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी आए, जैसे एंगेजमेंट या शादी.





