Begin typing your search...

Bangladesh की सत्ता छोड़ने से पहले यूनुस का '7 सिस्टर्स' कार्ड, क्या है इसके पीछे की मंशा?

बांग्लादेश की सत्ता छोड़ने से पहले मोहम्मद यूनुस ने देश को खिताब किया. इस दौरान उन्होंने सेवन सिस्टर्स का जिक्र किया. इससे पहले भी वह कई बार इस इलाके का जिक्र कर चुके हैं और खुद को समुंद्र का गार्जन कह चुके हैं.

Bangladesh की सत्ता छोड़ने से पहले यूनुस का 7 सिस्टर्स कार्ड, क्या है इसके पीछे की मंशा?
X
( Image Source:  X- @SunnyRajBJP )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Updated on: 17 Feb 2026 10:36 AM IST

Bangladesh: बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन से ठीक पहले अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने अपने विदाई संबोधन में एक अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा खाका पेश करने की कोशिश की, जिसमें उन्होंने समुद्री पहुंच और इलाकाई कनेक्टिविटी को फोकस में रखा. अपने भाषण में यूनुस ने 'सेवन सिस्टर्स' का जिक्र करते हुए बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और भारत के नॉर्थ ईस्ट के बीच गहरे आर्थिक एकीकरण की वकालत की और बांग्लादेश को बंगाल की खाड़ी का एंट्रीग्रेट बताया.

यूनुस ने कहा,"हमारा खुला समुद्र सिर्फ एक भौगोलिक सीमा नहीं है, बल्कि ग्लोबल इकोनोमी से जुड़ने का खुला दरवाजा है. नेपाल, भूटान और सेवन सिस्टर्स के साथ यह पूरा इलाका अपार इकोनॉमिक क्षमता रखता है." बता दें, बांग्लादेश के नाम ये उनका आखिरी संबोधन था, जिसके बाद वह सत्ता नव-निर्वाचित सरकार को सौंपेंगे.

सेवन सिस्टर्स पर क्या बोले मोहम्मद यूनुस?

अपने भाषण में यूनुस ने सीधे तौर पर भारत का नाम नहीं लिया, बल्कि उसके नॉर्थ ईस्ट एरिया को 'सेवन सिस्टर्स' कहकर संबोधित किया. उन्होंने कहा है कि इस इलाके में ज्यादा इकॉनोमिक पोटेंशियल है. इससे पहले भी वह इस शब्दावली का इस्तेमाल कर चुके हैं.

क्या है यूनुस की मंशा?

पिछले साल उन्होंने 'सेवन सिस्टर्स' को 'लैंडलॉक्ड' यानी समुद्र तक सीधी पहुंच से वंचित क्षेत्र बताया था और कहा था कि इस पूरे इलाके के लिए समुद्र का 'एकमात्र संरक्षक'बांग्लादेश है. उन्होंने यह भी सुझाव दिया था कि बांग्लादेश चीन को इस इलाके में अपनी आर्थिक मौजूदगी बढ़ाने के लिए एक रणनीतिक रास्ता दे सकता है.

सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो में यूनुस ने कहा था, "भारत के सात राज्य, जिन्हें सेवन सिस्टर्स कहा जाता है, वे लैंडलॉक्ड हैं. उनके पास समुद्र तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है. इस पूरे क्षेत्र के लिए हम ही समुद्र के एकमात्र गार्जन हैं.”

तारिक रहमान का शपथ ग्रहण कब है?

इस बीच, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारीक रहमान मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. आम चुनाव में बीएनपी को प्रचंड बहुमत मिला है और उसके निर्वाचित सांसदों के साथ रहमान नई सरकार का गठन करेंगे. 1990 के बाद यह पहला मौका होगा जब बांग्लादेश को कोई पुरुष प्रधानमंत्री मिलेगा. 2024 में प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद यह देश की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है. रहमान अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस का स्थान लेंगे.

12 फरवरी को हुए आम चुनाव 2024 के जनआंदोलन के बाद पहले चुनाव थे, जिनमें लंबे समय तक सत्ता में रहीं शेख हसीना को पद छोड़ना पड़ा था. 300 सीटों वाली संसद में सरकार बनाने के लिए 151 सीटों की जरूरत थी, जबकि बीएनपी ने इससे कहीं अधिक सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया.

वर्ल्‍ड न्‍यूजबांग्लादेश
अगला लेख