Begin typing your search...

क्या है 25वें संशोधन की धारा 4, जिसके तहत जा सकती है ट्रंप की कुर्सी; US में उठी इस्तीफे की मांग

सीजफायर होने के बाद अमेरिका में ट्रंप के इस्तीफे की मांग उठने लगी है. ऐसे में 25वें संशोधन की धारा 4 की काफी चर्चा हो रही है. आखिर क्या है 25वें संशोधन की धारा 4, जिसके तहत ट्रंप की कुर्सी जा सकती है.

Donald Trump
X

अमेरिकी राष्ट्र्पति डोनाल्ड ट्रंप

( Image Source:  X/ @Imdineshpurohi )

बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही जंग को लेकर 2 हफ्तों को सीजफायर का एलान कर दिया. जब 28 फरवरी 2026 को जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले शुरू किए, तब उनके आत्मविश्वास का स्तर काफी ऊंचा था. वे इसे एक आसान सैन्य जीत के रूप में देख रहे थे लेकिन कुछ ही हफ्तों में हालात बदलने लगे और यह स्पष्ट हो गया कि यह संघर्ष उतना आसान नहीं है जितना शुरुआत में माना जा रहा था.

जैसे-जैसे युद्ध आगे बढ़ा, अमेरिका के सामने आर्थिक दबाव बढ़ने लगा और साथ ही ट्रंप की राजनीतिक साख भी दांव पर लग गई. वहीं अब सीजफायर होने के बाद अमेरिका में ट्रंप के इस्तीफे की मांग उठने लगी है. ऐसे में 25वें संशोधन की धारा 4 की काफी चर्चा हो रही है. आखिर क्या है 25वें संशोधन की धारा 4, जिसके तहत ट्रंप की कुर्सी जा सकती है चलिए आपको बताते हैं.

क्या है 25वें संशोधन की धारा 4?

25वें संशोधन की धारा 4 के तहत इसमें उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के बहुमत को यह अधिकार होता है कि वे लिखित रूप में घोषणा करें कि राष्ट्रपति अपने कर्तव्यों को निभाने में सक्षम नहीं हैं. इसके बाद उपराष्ट्रपति कार्यवाहक राष्ट्रपति बन जाता है. यदि राष्ट्रपति इस निर्णय को चुनौती देता है, तो कांग्रेस में दो-तिहाई बहुमत से इसे साबित करना पड़ता है.

कितने सांसदों ने ट्रंप को हटाने की उठाई मांग?

जहां ईरान में युद्धविराम के बाद जश्न का माहौल देखा जा रहा है, वहीं अमेरिका के भीतर राजनीतिक विवाद और तेज हो गया है. Axios की रिपोर्ट के अनुसार, 85 से अधिक डेमोक्रेट सांसदों ने डोनाल्ड ट्रंप को पद से हटाने की मांग उठाई है. यह सभी सांसद Democratic Party से जुड़े हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में विरोध पहले कभी सामने नहीं आया था. इसी बीच, यह नैरेटिव भी जोर पकड़ रहा है कि ट्रंप ने यह युद्ध तथाकथित एप्सटीन फाइल्स से जुड़े विवादों को दबाने के लिए शुरू किया.

ट्रंप के मानसिक संतुलन पर क्यों उठा सवाल?

ईस्टर के मौके पर डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किया गया एक आक्रामक और कथित तौर पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट भी विवाद का कारण बन गया. इस पोस्ट के बाद अमेरिका के कई नेताओं और सांसदों ने उनकी भाषा और बदलते रुख पर सवाल उठाए. राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप की बार-बार बदलती रणनीति और बयानबाजी उनके मानसिक संतुलन पर प्रश्न खड़े करती है।

क्या ट्रंप पर लागू होगा यह प्रावधान?

विपक्षी सांसदों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप की लगातार बदलती बयानबाजी और निर्णय लेने की शैली यह संकेत देती है कि वे स्थिर मानसिक स्थिति में नहीं हैं. ऐसे में उपराष्ट्रपति और सत्तारूढ़ दल के सांसदों से अपील की जा रही है कि वे हस्तक्षेप करें और इस संवैधानिक प्रावधान का इस्तेमाल करें.

ईरान इजरायल युद्ध
अगला लेख