Begin typing your search...

Vaibhav Suryavanshi ने 3 गेंदों में पास कर लिया सबसे बड़ा टेस्ट, अब Team India के लिए पूरी तरह से हैं तैयार

आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अंदाज लगातार देखने को मिल रहा है. विपक्षी टीम कोई हो पर वैभव को मानो फर्क नहीं पड़ता. जिस तरह से वैभव ने 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को पीटा, उसकी गूंज पर वर्ल्ड क्रिकेट में भी सुनाई देने लगी है.

Vaibhav Suryavanshi
X

जसप्रीत बुमराह के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी

( Image Source:  X/ @rushiii_12 )

IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अंदाज लगातार देखने को मिल रहा है. विपक्षी टीम कोई हो पर वैभव को मानो फर्क नहीं पड़ता. जिस तरह से वैभव ने 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को पीटा, उसकी गूंज पर वर्ल्ड क्रिकेट में भी सुनाई देने लगी है.

बीते दिन आईपीएल 2026 में खेले गए राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत टी20 के सबसे शानदार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छक्का लगाकर की. जिसके बाद अब बड़े-बड़े दिग्गज वैभव की बल्लेबाजी का लोहा मानने लगे हैं और उनकी टीम इंडिया के लिए खेलने की मांग भी उठने लगी है.

3 गेंदों में कैसे वैभव ने पास किया टेस्ट?

आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी का पहली बार वर्ल्ड क्लास जसप्रीत बुमराह से सामना हुआ. मैच से पहले इस बैटल को लेकर काफी चर्चाएं हो रही थी कैसे वैभव उनके खिलाफ बल्लेबाजी करेंगे? लेकिन जब वैभव का सामना दूसरे ओवर में बुमराह से हुआ तो तस्वीर ही बदल गई. जिस बुमराह की पहली गेंद को दुनियाभर के बल्लेबाज सम्मान देते हैं वैभव ने उनकी पहली गेंद पर जोरदार छक्का लगाया.

फैंस को आईपीएल में ऐसा नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला. बुमराह के पहले ओवर में वैसे तो वैभव ने 5 गेंदे खेली लेकिन पहली 3 गेंदों पर उन्होंने 2 छक्के लगाकर साबित कर दिया कि वे अब सीनियर टीम इंडिया में भी खेलने के लिए तैयार हैं.

कितने लगाए छक्के?

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों पर 39 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी पारी में वैभव ने 5 छक्के और 1 चौका लगाया. इसके साथ ही वैभव ने सबसे कम उम्र में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. साल 2025 से अब तक वे 35 छक्के पावरप्ले में लगा चुके हैं.

आईपीएल
अगला लेख