Begin typing your search...

पुतिन का ‘हाइपरसोनिक कहर! 700 ड्रोन, 50 मिसाइलें और आग में जलता कीव- रूस के सबसे बड़े हमले से दहला यूक्रेन- VIDEO

रूस ने कीव पर अब तक के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक हमला किया, जिसमें 700 से ज्यादा ड्रोन और 50 से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं. हमले में कई इमारतें तबाह हो गईं, लोगों की मौत हुई और पूरे शहर में दहशत फैल गई. रूस ने पहली बार खुले तौर पर हाइपरसोनिक 'ओरेशनिक' मिसाइल के इस्तेमाल की पुष्टि की है, जिसे दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइलों में माना जाता है.

Russia Unleashes Massive Drone and Missile Assault on Kyiv
X

रूस ने कीव पर दागी हाइपरसोनिक मिसाइल

( Image Source:  x.com/visegrad24 )

Russia Attacks Kyiv With 700 Drones and Hypersonic Oreshnik Missile : रूस-यूक्रेन युद्ध ने एक बार फिर दुनिया को दहला दिया है. रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर युद्ध शुरू होने के बाद रातभर सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक हमला को अंजाम दिया. रूस ने 700 से ज्यादा ड्रोन और 50 से अधिक मिसाइलें दागीं, जिससे राजधानी के कई हिस्सों में जोरदार धमाके हुए, इमारतें जल उठीं और पूरा शहर दहशत में डूब गया.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि एक क्रूज मिसाइल सीधे मध्य कीव में आकर गिरी. धमाके इतने भयानक थे कि सरकारी इमारतों और रिहायशी इलाकों के ऊपर धुएं के विशाल गुबार उठते दिखाई दिए. इस हमले को युद्ध शुरू होने के बाद का सबसे बड़ा संयुक्त मिसाइल और ड्रोन हमला बताया जा रहा है.

रूस ने क्या कहा?

  • रूस ने रविवार को आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया कि उसने यूक्रेन पर चार अलग-अलग प्रकार की मिसाइलों से हमला किया. इनमें हाइपरसोनिक 'ओरेशनिक' मिसाइल भी शामिल थी.
  • मॉस्को का दावा है कि यह हमला रूस के अंदर नागरिक ठिकानों पर यूक्रेन के हमलों के जवाब में किया गया.
  • रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक. हमले में ओरेशनिक, इस्कंदर, किंजल और जिरकॉन मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया.
  • रूस का कहना है कि निशाना यूक्रेन के सैन्य कमांड सेंटर, एयरबेस और सैन्य उद्योग से जुड़े ठिकाने थे और सभी हमले सफल रहे। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

यूक्रेन ने क्या कहा?

  • यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने कहा कि रूस ने कीव क्षेत्र के बीला त्सेरकवा इलाके में हाइपरसोनिक ओरेशनिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी.
  • यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार रातभर चले हमले में करीब 600 ड्रोन और 90 मिसाइलें इस्तेमाल की गईं. दावा किया गया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने 549 ड्रोन और 55 मिसाइलों को नष्ट या जाम कर दिया.
  • हमले में कम से कम 2 लोगों की मौत हुई जबकि 56 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. कीव के करीब 40 इलाकों में नुकसान की खबर है. रिहायशी इमारतें, स्कूल, सुपरमार्केट और गोदाम हमलों की चपेट में आए.
  • कीव के शेवचेंको जिले में एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.
  • मेयर Vitali Klitschko ने बताया कि एक स्कूल की बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हुई, जहां लोग शरण लिए हुए थे.

स्थानीय लोगों ने क्या y?

स्थानीय लोगों ने रात को 'कयामत जैसी' बताया. 55 वर्षीय स्वितलाना ओनोफ्रिचुक ने कहा कि उन्होंने पूरे युद्ध में ऐसी रात कभी नहीं देखी. उनका कार्यस्थल पूरी तरह जल गया. उन्होंने कहा, “अब शायद मुझे कीव छोड़ना पड़ेगा. सब कुछ खत्म हो गया.” 74 वर्षीय येवहेन जोसिन ने बताया कि धमाके की ताकत इतनी जबरदस्त थी कि वह और उनकी पत्नी शॉकवेव से दूर जा गिरे. उनका अपार्टमेंट पूरी तरह तबाह हो गया.

रूस इससे पहले नवंबर 2024 में पहली बार ओरेशनिक मिसाइल का इस्तेमाल कर चुका है. रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin पहले ही दावा कर चुके हैं कि यह मिसाइल आवाज की रफ्तार से 10 गुना तेज चलती है और जमीन के कई मंजिल नीचे बने बंकरों को भी तबाह कर सकती है. पुतिन ने यहां तक कहा था कि कई ओरेशनिक मिसाइलें मिलकर परमाणु हमले जैसी तबाही मचा सकती हैं.

अगला लेख