Begin typing your search...

क्वेटा में बड़ा धमाका! सैन्यकर्मियों से भरी ट्रेन को बनाया निशाना, आग और चीखों से दहला बलूचिस्तान; 24 की मौत

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए बड़े धमाके में 24 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं. सैन्यकर्मियों को ले जा रही ट्रेन की बोगियां पलट गईं और उनमें आग लग गई.

क्वेटा में बड़ा धमाका! सैन्यकर्मियों से भरी ट्रेन को बनाया निशाना, आग और चीखों से दहला बलूचिस्तान; 24 की मौत
X

Quetta में रविवार को एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विस्फोट दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में रेलवे ट्रैक के पास हुआ और निशाना एक ट्रेन को बनाया गया, जिसमें सैन्यकर्मी सफर कर रहे थे. मृतकों में पाकिस्तानी सेना के जवान भी शामिल बताए जा रहे हैं.

धमाके को लेकर अभी अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विस्फोट रेलवे ट्रैक पर हुआ, जबकि कुछ के अनुसार यह ट्रैक के पास हुआ.

क्वेटा ब्लास्ट, क्या है अपडेट?

Al Jazeera के संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोटक ट्रेन के अंतिम स्टेशन से करीब 1 किलोमीटर पहले फटा. धमाके के बाद ट्रेन के दो डिब्बे पलट गए और उनमें आग लग गई. घटनास्थल से उठता काला धुआं दूर तक दिखाई दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से AP ने बताया कि विस्फोट के पास खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए.

बलूचिस्तान सरकार के अधिकारी Babar Yousafzai ने कहा कि प्रशासन अभी धमाके की जांच कर रहा है. हालांकि उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी साझा नहीं की. घटनास्थल से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में आसपास की इमारतें क्षतिग्रस्त दिखाई दीं. कई लोग पलटे हुए डिब्बों के ऊपर चढ़कर अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश करते नजर आए.

किसने ली जिम्मेदारी?

Baloch Liberation Army ने रविवार (24 मई 2026) को क्वेटा में सैन्यकर्मियों को ले जा रही ट्रेन पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है. बीएलए के प्रवक्ता Jeeyand Baloch ने बयान जारी कर कहा, “बलूच लिबरेशन आर्मी ने क्वेटा कैंट से जा रहे कब्जा करने वाली सेना के जवानों को ले जा रही ट्रेन को एक सुनियोजित फिदायीन हमले में निशाना बनाया. इस ऑपरेशन की पूरी जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी लेती है.” बीएलए ने यह भी कहा कि हमले और उसमें हुई जनहानि को लेकर वह जल्द ही विस्तृत बयान जारी करेगा.

Balochistan लंबे समय से अशांति का केंद्र रहा है. यहां Balochistan Liberation Army (BLA) जैसे संगठन पाकिस्तान सरकार से अलग स्वतंत्रता की मांग करते रहे हैं. यह घटना ऐसे समय हुई है, जब एक साल पहले बलूचिस्तान में ही 400 यात्रियों को लेकर जा रही एक ट्रेन को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया था. ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी और BLA ने उस हमले की जिम्मेदारी ली थी. उस समय पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन चलाकर सभी 33 आतंकियों को मार गिराया था और सैकड़ों यात्रियों को बचाया गया था.

इसके अलावा अक्टूबर 2025 में सिंध प्रांत में जाफर एक्सप्रेस की कई बोगियां भी एक धमाके के बाद पटरी से उतर गई थीं, जिसमें कई यात्री घायल हुए थे.

अगला लेख