Begin typing your search...

अमेरिकी शर्तों पर ट्रेड डील फाइनल, चुनाव से 3 दिन पहले बांग्लादेश को टैरिफ में मिली राहत; चीन को लगेगी मिर्ची!

बांग्लादेश और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार वार्ताओं का आखिरकार नतीजा सामने आ गया है. दोनों देशों ने एक अहम ट्रेड डील हुई हैं.

Bangladesh US trade deal
X

Bangladesh US trade deal

( Image Source:  X/ @ChiefAdviserGoB )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Published on: 10 Feb 2026 7:55 AM

बांग्लादेश और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार वार्ताओं का आखिरकार नतीजा सामने आ गया है. दोनों देशों ने एक अहम ट्रेड डील हुई हैं, जिसके तहत बांग्लादेश से अमेरिका जाने वाले सामान पर अब 19 % टैरिफ लगाया जाएगा. यह समझौता ऐसे समय पर हुआ है, जब बांग्लादेश में आम चुनाव होने में महज तीन दिन बाकी हैं, और इसे मौजूदा मुहम्मद यूनुस सरकार की बड़ी कूटनीतिक और आर्थिक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है.

इस डील के साथ ही बांग्लादेश को उस भारी टैरिफ से बड़ी राहत मिली है, जो अप्रैल 2025 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेशी निर्यात पर लगाया था. उस समय टैरिफ 37 प्रतिशत तक पहुंच गया था, जो अब घटकर लगभग आधा रह गया है.

किसने की ट्रेड डील की पुष्टि?

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अमेरिका के साथ हुए इस समझौते की आधिकारिक पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि दोनों देशों के बीच टैरिफ और व्यापार से जुड़ी सभी शर्तों पर सहमति बन गई है. उन्होंने कहा “बांग्लादेश और अमेरिका के बीच टैरिफ और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं.”

यूनुस ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका ने बांग्लादेश पर लगाया गया टैरिफ 20 प्रतिशत से घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया है. हालांकि यह टैरिफ भारत की तुलना में अब भी एक प्रतिशत अधिक है, लेकिन इसके बदले अमेरिका ने बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग से जुड़ी फैक्ट्रियां लगाने की इच्छा जताई है.

अमेरिका ने क्या दिलाया भरोसा?

ट्रेड डील के तहत अमेरिका ने बांग्लादेश में गारमेंट और टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश का भरोसा दिलाया है. इन प्रस्तावित फैक्ट्रियों में अमेरिकी कपास और आर्टिफिशियल फाइबर का इस्तेमाल किया जाएगा. माना जा रहा है कि इससे बांग्लादेश के रेडीमेड गारमेंट सेक्टर को नई मजबूती मिल सकती है, जो देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है.

ट्रेड डील के साथ क्या हैं शर्तें?

1. चीन से आयात कम करने की शर्त

2. अमेरिकी उत्पादों को खुली छूट

अमेरिका ने कब-कब घटाया टैरिफ

अप्रैल 2025: अमेरिका ने बांग्लादेशी निर्यात पर 37% टैरिफ लगाया

जुलाई 2025: बातचीत के बाद टैरिफ घटाकर 35% किया गया

अगस्त 2025: टैरिफ में बड़ी कटौती, दर 20% तक लाई गई

अब ट्रेड डील के बाद: टैरिफ एक प्रतिशत और घटकर 19% रह गया

नई व्यवस्था के तहत बांग्लादेश पर लगाया गया अमेरिकी टैरिफ भारत से एक प्रतिशत अधिक है. दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान का टैरिफ भी भारत से एक प्रतिशत ज्यादा बना हुआ है. इसे दक्षिण एशिया में अमेरिकी व्यापार नीति के संतुलन के तौर पर देखा जा रहा है. चुनाव से ठीक पहले हुई यह ट्रेड डील यूनुस सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक हथियार बन सकती है. सरकार इसे आर्थिक स्थिरता, विदेशी निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम के तौर पर पेश कर रही है.

वर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख