Begin typing your search...

कोर्ट में चल रही थी सुनवाई, उधर महिला जज का पुलिस अफसर संग चेंबर रोमांस! अजीब आवाजों से खुला राज

अमेरिका के अटलांटा शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. यहां एक महिला जज और पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी सुनवाई के दौरान चेंबर में संबंध बनाते थे.

कोर्ट में चल रही थी सुनवाई, उधर महिला जज का पुलिस अफसर संग चेंबर रोमांस! अजीब आवाजों से खुला राज
X
( Image Source:  chatgpt )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 29 May 2026 4:49 PM IST

अमेरिका के अटलांटा से सामने आए इस मामले ने लोगों को पूरी तरह चौंका दिया है. एक तरफ कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ महिला जज पुलिस ऑफिसर के साथ संबंध बनाती थीं. अक्सर दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ जाती थीं कि चेंबर से आने वाली अजीब आवाजें आती थी.

मामला सामने आने के बाद कोर्ट और पुलिस विभाग दोनों में हड़कंप मच गया. जांच में पता चला कि महिला जज और पुलिस अधिकारी लंबे समय से एक-दूसरे के करीब थे, जबकि दोनों पहले से शादीशुदा हैं. शिकायत बढ़ने के बाद जांच कमेटी बनाई गई और फिर जज पर कई सख्त पाबंदियां लगा दी गईं.

कौन हैं दोनों लोग?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेडरल जज एलियानोर रोस और अटलांटा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी केली कोलियर के बीच लंबे समय से संबंध थे. दोनों पहले से शादीशुदा बताए जा रहे हैं. केली कोलियर अटलांटा पुलिस विभाग में कम्युनिटी सर्विस डिवीजन के कमांडर हैं. वहीं एलियानोर रोस को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय जज बनाया गया था.

जज अक्सर बनाती थीं चेंबर में संबंध

शिकायत में कहा गया कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान कई बार जज और पुलिस अधिकारी चैंबर में अकेले रहते थे. अक्सर सुनवाई के दौरान आवाजें आती थी, जिसके चलते लोगों को अजीब महसूस होता था. जब मामला बढ़ा तो पुलिस विभाग ने कोलियर के खिलाफ जांच शुरू कर दी. उन्हें नोटिस भी भेजा गया. हालांकि उनकी तरफ से तुरंत कोई जवाब नहीं आया.

जांच में क्या पता चला?

जांच समिति के अनुसार, कोलियर 1998 से पुलिस विभाग में काम कर रहे हैं और टेक्नोलॉजी व मैनेजमेंट मामलों में उनकी अच्छी पहचान रही है. दूसरी तरफ जज रोस पहले भी कुछ विवादों में रह चुकी हैं. शुरुआत में जज ने सभी आरोपों को गलत बताया, लेकिन जांच के दौरान समिति ने उनके खिलाफ सबूत इकट्ठा कर लिए. इसके बाद उन पर कई सख्त पाबंदियां लगा दी गईं.

जज पर क्या कार्रवाई हुई?

जज एलियानोर रोस को फेडरल कोर्ट में चीफ जज बनने से रोक दिया गया है. साथ ही उन्हें न्यायिक समितियों में शामिल होने पर भी बैन लगा दिया गया. इतना ही नहीं, उन्हें कोर्ट के छह क्लर्कों को लिखित माफी देने का आदेश भी दिया गया है. बताया जा रहा है कि उनकी शादी जॉर्जिया स्टेट कोर्ट के जज ब्रायन रॉस से हुई थी.

अगला लेख