Begin typing your search...

पेट्रोल से सस्ते E85 से चलने वाली Maruti WagonR Flex Fuel लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

X
Maruti Flex Fuel WagonR: सस्ता फ्यूल या मोटा खर्चा ? खरीदने से पहले ये सच जान लो!

Maruti Suzuki ने Flex Fuel WagonR पेश की है, जो पेट्रोल के साथ E85 यानी 85% एथेनॉल वाले फ्यूल पर भी चल सकती है. इसका मकसद पेट्रोल पर निर्भरता कम करना और वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देना है. E85 पेट्रोल के मुकाबले सस्ता हो सकता है, लेकिन ज्यादा एथेनॉल की वजह से माइलेज कम होने की संभावना रहती है. यानी कम कीमत वाला फ्यूल हमेशा ज्यादा बचत देगा, यह जरूरी नहीं है. सबसे बड़ी चुनौती अभी E85 फ्यूल की उपलब्धता है, क्योंकि देश में इसके पंप सीमित हैं.. जिन लोगों की कार रनिंग ज्यादा है, उनके लिए यह विकल्प लंबे समय में फायदेमंद हो सकता है. कम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए इसकी बचत उतनी बड़ी नहीं हो सकती. Flex Fuel WagonR भारत में भविष्य की ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में एक कदम है, लेकिन इसकी सफलता फ्यूल नेटवर्क पर निर्भर करेगी.


टेक न्यूज़
अगला लेख