Begin typing your search...

₹500 महीने से बन सकतें हैं करोड़ों के मालिक, शेयर मार्केट एक्सपर्ट से जानें कैसे

X
Market गिरा तो पैसा कैसे बनाएं? ₹500 SIP का बड़ा सच ! Market Expert Deepak Wadhwa on mutual fund
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Published on: 18 Jun 2026 4:32 PM

वीडियो में निवेशकों को सलाह दी गई है कि बाजार में उतार-चढ़ाव और करेक्शन से घबराने की बजाय लंबी अवधि का नजरिया रखना चाहिए. वक्ता का कहना है कि ज्यादातर लोग तेजी के समय निवेश करने से डरते हैं और जब कीमतें बहुत बढ़ जाती हैं, तब खरीदारी करने पहुंचते हैं, जिससे नुकसान होता है. उनके अनुसार जिन लोगों को शेयर बाजार की ज्यादा जानकारी नहीं है, उनके लिए म्यूचुअल फंड एक बेहतर विकल्प हो सकता है, जहां छोटी रकम से भी निवेश शुरू किया जा सकता है. वीडियो में यह भी कहा गया है कि इतिहास गवाह है कि बाजार ने आर्थिक संकट, युद्ध, महामारी और बड़े झटकों के बावजूद समय के साथ वापसी की है. बढ़ती आबादी, बढ़ती खपत और कंपनियों के मुनाफे के कारण लंबी अवधि में अर्थव्यवस्था और बाजार आगे बढ़ते रहते हैं, इसलिए निवेश में धैर्य और अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण हैं.