Begin typing your search...

कभी दूसरों से किट उधार लेकर खेला क्रिकेट, लुक्स पर उठे सवाल, कौन हैं टीम इंडिया की बल्लेबाज भारती फूलमाली?

X
Bharti Fulmali: From Struggle to Team India | Social Media Controversy | Women’s T20 World Cup Story
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Published on: 18 Jun 2026 4:38 PM

भारती फूलमाली इन दिनों भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ टी20 विश्व कप में खेल रही हैं, लेकिन हाल ही में उनके लुक्स और आवाज को लेकर सोशल मीडिया पर अनावश्यक बहस छिड़ गई. वीडियो में बताया गया है कि महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली भारती एक साधारण परिवार से आती हैं, जिनके पिता शिक्षक थे और आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने बेटी के क्रिकेट सपने को पूरा करने के लिए संघर्ष किया. दूसरों से क्रिकेट किट उधार लेकर ट्रायल देने वाली भारती ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, भारत के लिए डेब्यू किया, फिर टीम से बाहर होने के बाद भी हार नहीं मानी और सात साल बाद दमदार वापसी की. डब्ल्यूपीएल और घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्होंने फिर से टीम इंडिया में जगह बनाई. वीडियो में यह भी कहा गया कि किसी खिलाड़ी का आकलन उसके चेहरे, शरीर या आवाज से नहीं बल्कि उसके प्रदर्शन और उपलब्धियों से होना चाहिए. संघर्ष और मेहनत के दम पर विश्व कप तक पहुंची भारती फूलमाली आज लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं.


अगला लेख