Begin typing your search...

Data of Donations: कहीं 3000 तो कहीं 500 करोड़, देश के वो 5 मंदिर जहां चढ़ता है जबरदस्त चढ़ावा, जमीन से लेकर शेयर-बॉन्ड तक देते लोग

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठी चर्चाओं के बीच देश के उन मंदिरों पर भी नजर जाती है, जहां हर साल करोड़ों रुपये का दान आता है. इनमें तिरुमाला तिरुपति से लेकर वैष्णो देवी मंदिर शामिल है.

Data of Donations: कहीं 3000 तो कहीं 500 करोड़, देश के वो 5 मंदिर जहां चढ़ता है जबरदस्त चढ़ावा, जमीन से लेकर शेयर-बॉन्ड तक देते लोग
X

देश के वो 5 मंदिर जहां चढ़ता है करोड़ों में आता है चढ़ावा

हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 18 Jun 2026 5:44 PM IST

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़े कथित 7 करोड़ रुपये की चोरी के आरोपों ने एक बार फिर मंदिरों में आने वाले विशाल दान और उसके प्रबंधन को चर्चा के केंद्र में ला दिया है. देश के बड़े धार्मिक स्थलों पर हर साल करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं और नकदी, सोना-चांदी, जमीन, शेयर, बॉन्ड समेत कई तरह के दान अर्पित करते हैं. यही वजह है कि कई मंदिरों की आय किसी बड़े संस्थान से कम नहीं मानी जाती.

भारत में कुछ ऐसे मंदिर हैं, जहां चढ़ावे का आंकड़ा हर साल सैकड़ों और हजारों करोड़ रुपये तक पहुंच जाता हैं. इनमें तिरुमला तिरुपति मंदिर, पद्मनाभस्वामी मंदिर, शिरडी साईं बाबा जैसे और अन्य प्रसिद्ध धाम शामिल हैं. आइए जानते हैं देश के उन 5 मंदिरों के बारे में, जहां भक्तों की आस्था के साथ-साथ चढ़ावे की भी जबरदस्त बारिश होती है.

5 मंदिर जहां आता है सबसे ज्यादा चढ़ावा

image credit- chatgpt

देश में सबसे ज्यादा चढ़ावा पाने वाले मंदिरों में तिरुमाला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर, श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, स्वर्ण मंदिर, शिरडी साईं बाबा मंदिर और माता वैष्णो देवी मंदिर शामिल हैं.

मंदिरों की कितनी है संपत्ति?

image credit- chatgpt

तिरुमाला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर की अनुमानित संपत्ति 2.5 से 3 लाख करोड़ है, जबकि श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के खजाने का मूल्य 1.2 लाख करोड़ रुपये है. वहीं स्वर्ण मंदिर का सालाना बजट 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है, शिरडी साईं बाबा संस्थान के पास करीब 1,800 करोड़ रुपये की संपत्ति है और माता वैष्णो देवी मंदिर का वार्षिक रेवेन्यू 500 करोड़ रुपये से अधिक बताया जाता है.

चंदे में क्या-क्या चीजें शामिल?

image credit- chatgpt

श्रद्धालु मंदिरों में कैश, सोना-चांदी, जमीन, शेयर-बॉन्ड, विदेशी मुद्रा, अनाज और अन्य मूल्यवान वस्तुएं चढ़ावे के रूप में अर्पित करते हैं.

पांच मंदिर में श्रद्धालु की संख्या?

image credit- chatgpt

श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में तिरुमाला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर और स्वर्ण मंदिर में हर साल लगभग 3 से 4 करोड़, शिरडी साईं बाबा मंदिर में 5 से 6 करोड़, वैष्णो देवी मंदिर में 90 से 95 लाख तथा तिरुवनंतपुरम स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में औसतन 10 से 12 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

राम मंदिर में चढ़ावा का आंकड़ा?

image credit- chatgpt

अयोध्या के राम मंदिर में स्थापना के बाद करीब 2 सालों में लगभग 3,000 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया है, जबकि 12 से 15 करोड़ श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं. इन 5 के अलावा, सिद्धिविनायक मंदिर, जगन्नाथ, मीनाक्षी अम्मन, सबरीमाला और सोमनाथ मंदिर में सबसे ज्यादा चढ़ावा आता है.

आंकड़ों देखी
अगला लेख