क्या महाराष्ट्र-बंगाल की तरह अब यूपी में भी एक राजनीतिक दल के दो गुटों में बंटने का मामला सामने आएगा. यह सवाल इसलिए उठ रहे हैं कि क्योंकि एनडीए की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बयान में कहा कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है. सपा में टूट होनी तय है. सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की 'बागी भूमि' का एक लाल करेगा. जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे 'बागी बलिया' का लाल बहुत आहत है. योजना पहले से थी लेकिन इस घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। टूट होकर रहेगी. राजभर ने यह भी दावा किया सपा सांसद रामगोपाल यादव ने एक पर्ची गृह मंत्री अमित शाह को दे दी है. वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के 25-26 सांसद बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं.