Begin typing your search...

तिलक वर्मा, मोहम्मद सिराज और अंबाती रायुडू को तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन ने क्यों भेजा नोटिस? 10 Points में जानिए पूरा मामला

तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन ने TG20 लीग को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए विजय देवरकोंडा, वेंकटेश और क्रिकेटर्स मोहम्मद सिराज, अंबाती रायुडू व तिलक वर्मा को कानूनी नोटिस भेजा है. TCA का आरोप है कि यह लीग BCCI की जरूरी मंजूरी के बिना आयोजित की जा रही है.

Tilak Varma
X

तिलक वर्मा

( Image Source:  BCCI )

तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन (TCA) ने प्रस्तावित TG20 लीग को लेकर बड़ा कदम उठाया है. एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि यह लीग भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की जरूरी मंजूरी के बिना आयोजित की जा रही है. इसी मामले में TCA ने साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda), वेंकटेश (Venkatesh Daggubati) और क्रिकेटर्स मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj), अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) और तिलक वर्मा (Tilak Varma) को कानूनी नोटिस भेजा है.

TCA का कहना है कि बिना आधिकारिक अनुमति वाली लीग को प्रमोट करना या उससे जुड़ना क्रिकेट नियमों का उल्लंघन हो सकता है. एसोसिएशन ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि लीग का संचालन BCCI की गाइडलाइंस के बिना किया जा रहा है. हालांकि, नोटिस पाने वाले किसी भी अभिनेता या क्रिकेटर की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

TG20 लीग विवाद की 10 बड़ी बातें

1- TG20 लीग पर विवाद क्यों? तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन का आरोप है कि प्रस्तावित TG20 लीग को BCCI की मंजूरी नहीं मिली है, इसलिए इसका आयोजन नियमों के खिलाफ हो सकता है.

2- किस-किस को भेजा गया नोटिस? TCA ने विजय देवरकोंडा, वेंकटेश, मोहम्मद सिराज, अंबाती रायुडू और तिलक वर्मा को कानूनी नोटिस भेजा है.

3- सेलिब्रिटी समर्थन पर TCA ने जताई चिंता: एसोसिएशन का कहना है कि बड़े नामों के जुड़ने से फैंस ऐसी लीग को आधिकारिक समझ सकते हैं, जबकि इसकी मान्यता पर सवाल हैं.

4- HCA पर भी उठे सवाल: TCA ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन पर आरोप लगाया है कि वह BCCI की अनुमति के बिना कॉर्पोरेट संस्थाओं के साथ मिलकर लीग को आगे बढ़ा रहा है.

5- क्या है नियम? क्रिकेट में किसी भी बड़ी लीग या टूर्नामेंट के लिए संबंधित बोर्ड और BCCI की मंजूरी जरूरी मानी जाती है.

6- क्रिकेटरों की भूमिका पर सवाल: मोहम्मद सिराज, अंबाती रायुडू और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों के जुड़ने से यह मामला और चर्चा में आ गया है. उनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.

7- विजय देवरकोंडा और वेंकटेश क्यों जुड़े? विजय और वेंकटेश लीग के प्रमोशन या समर्थन से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिसके बाद TCA ने उन्हें नोटिस भेजा.

8- अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं: नोटिस मिलने के बाद विजय देवरकोंडा, वेंकटेश या क्रिकेटरों की तरफ से इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है.

9- फिल्मी सितारों के प्रोजेक्ट भी चर्चा में: विजय देवरकोंडा अपनी आगामी फिल्मों में व्यस्त हैं, जबकि वेंकटेश भी अपने नए प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कर रहे हैं.

10: अब आगे क्या होगा? अब नजर इस बात पर है कि TG20 लीग को लेकर आयोजक और नोटिस पाने वाले लोग क्या जवाब देते हैं और क्या यह मामला कानूनी स्तर पर आगे बढ़ता है.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख