Begin typing your search...

जिन मुद्दों पर लेफ्ट को सत्ता से हटाया, क्या वही सवाल अब ममता सरकार के सामने है? जानिए 'दीदी' की पूरी कुंडली

X
From Rebel to Ruler: Is Mamata Banerjee Facing the Same Charges She Once Fought Against?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी का सफर भारतीय राजनीति की सबसे चर्चित कहानियों में से एक माना जाता है. छात्र राजनीति से शुरुआत कर उन्होंने कांग्रेस में अपनी पहचान बनाई और बाद में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की स्थापना की. सिंगूर और नंदीग्राम जैसे आंदोलनों ने उन्हें वाम मोर्चे के खिलाफ सबसे बड़ा जननेता बना दिया. 2011 में उन्होंने 34 साल पुराने लेफ्ट शासन का अंत कर बंगाल की सत्ता पर कब्जा किया. इसके बाद ममता बनर्जी देश की सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेताओं में शामिल हो गईं. हालांकि, समय के साथ उनकी सरकार पर भी भ्रष्टाचार, राजनीतिक हिंसा और प्रशासनिक चुनौतियों को लेकर सवाल उठे. अब राजनीतिक विश्लेषकों के बीच बहस है कि जिन मुद्दों के खिलाफ ममता ने आंदोलन किया था, क्या वही चुनौतियां आज उनकी सरकार के सामने खड़ी हैं?