Begin typing your search...

'कश्मीर में 60-70 आतंकी अब भी एक्टिव, इसमें 95 फीसदी विदेशी', पूर्व DGP का बड़ा खुलासा; बोले- 370 हटने के बाद भी खतरा बरकरार

X
संजीव चौहान
संजीव चौहान

Published on: 16 Nov 2026 9:06 AM

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी में पत्थरबाजी और हिंसा की घटनाओं में कमी आई है, लेकिन आतंकवाद की चुनौती पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य ने स्टेट मिरर हिंदी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में घाटी की मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर अहम बातें साझा कीं. एडिटर क्राइम इन्वेस्टिगेशन संजीव चौहान से बातचीत में वैद्य ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद पूरी तरह खत्म हो गया है, इस बात से वह सहमत नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि घाटी में 60 से 70 सक्रिय आतंकवादी मौजूद हैं और इनमें करीब 95 प्रतिशत विदेशी हैं. पूर्व डीजीपी के मुताबिक, आतंकवादियों की मदद करने के आरोपों वाली रिपोर्ट्स के आधार पर 80 से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी से हटाया गया है. उन्होंने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि वहां खाने तक के लाले पड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियां जारी हैं. वैद्य ने युवाओं की शिक्षा और देश के प्रति उनके नजरिए पर भी सवाल उठाए. उनके बयान से साफ है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी घाटी में सुरक्षा चुनौतियां बनी हुई हैं.