Begin typing your search...

इतना दबाकर खाता है बादशाह, श्रेया घोषाल ने खोले सिंगर के राज, पहली मुलाकात का भी किया खुलासा

द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में इस बार श्रेया घोषाल और बादशाह ने अपनी मस्ती से खूब रंग जमाया. बादशाह ने बताया कि जब श्रेया ने उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो बैक किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था. वहीं, श्रेया ने उनके खाने की आदत का मजेदार खुलासा किया. शो में कपिल जावेद अख्तर और सुनील गुलजार बने नजर आए.

इतना दबाकर खाता है बादशाह, श्रेया घोषाल ने खोले सिंगर के राज, पहली मुलाकात का भी किया खुलासा
X

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में इस बार हंसी और मस्ती का जबरदस्त तड़का देखने को मिला. शो में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल और रैपर बादशाह बतौर गेस्ट पहुंचे. दोनों ने कपिल शर्मा के साथ खूब मस्ती की और एक-दूसरे से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी सुनाए.

वहीं, कपिल शर्मा जावेद अख्तर और सुनील ग्रोवर गुलजार के अंदाज में नजर आए. दोनों ने अपने मजेदार डायलॉग से महफिल लूट ली. इसके अलावा किकू शारदा और कृष्णा अभिषेक भी बप्पी लहरी और मिथुन दा के किरदार में दिखाई दिए.

शो के पहले सेगमेंट में कपिल शर्मा ने श्रेया का स्वागत 'मेलोडी क्वीन' कहकर किया, वहीं बादशाह को 'कोजी बैड बॉय' बताया. इसके बाद कपिल ने दोनों से उनकी पहली मुलाकात के बारे में पूछा. इस पर बादशाह ने बताया कि उनकी जिंदगी का सबसे हैरान करने वाला और खुशी का पल वह था, जब श्रेया घोषाल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो बैक किया था.

बादशाह ने बताया कि जब उन्होंने इंस्टाग्राम खोला और श्रेया मैम की प्रोफाइल पर फॉलो बैक लिखा देखा तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ. वह बार-बार इसे चेक कर रहे थे. उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था और उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे खुशी के मारे सांस ही नहीं आ रही हो.

इसके बाद श्रेया ने भी बादशाह से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार बादशाह से मिली थीं तो उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि उनकी मुलाकात किस तरह के इंसान से होने वाली है. इस पर बादशाह ने मजाक में कहा कि उनके साथ ऐसा होना आम बात है.

श्रेया ने बादशाह की एक और आदत का खुलासा करते हुए बताया कि वह डाइटिंग-वाइटिंग की बातें तो करते हैं, लेकिन सेट पर खूब खाते हैं. उन्होंने मजाक में कहा, 'इतना दबाकर खाता है ये आदमी.' इस पर बादशाह ने कहा कि वह सिर्फ मैगी मांगने की बात कर सकते हैं. श्रेया ने भी हंसते हुए बताया कि जब वह मैगी मांगते थे तो वह तुरंत कह देती थीं कि मंगा लो.

जावेद अख्तर और गुलजार बने कपिल-सुनील

शो में कॉमेडी का रंग तब और गहरा हो गया, जब कपिल शर्मा जावेद अख्तर और सुनील ग्रोवर गुलजार के गेटअप में पहुंचे. दोनों ने अपने अंदाज में एक-दूसरे पर मजेदार तंज कसे. कपिल ने जावेद अख्तर के अंदाज में कहा, 'तुम जो कह दो आज की रात चांद डूबेगा नहीं, चांद को रोक लो, चांद को रोक लेते हैं भाई साहब.'

हमें Whatsapp पर फॉलो करें हमें Instagram पर फॉलो करें

इस पर सुनील ग्रोवर ने गुलजार के अंदाज में जवाब दिया, 'ये भी कम कहां हैं, इन्होंने भी तो गाना लिखा है- धागे तोड़ लाऊं चांदनी के नूर से.' इस पर कपिल ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि जब भाई साहब ने चांद रोक ही रखा है तो धागे हम भी निकाल लें. दोनों की इस मजेदार बातचीत पर सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे.

किकू और कृष्णा बने बप्पी लहरी और मिथुन दा

इसके बाद किकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने भी अपने किरदारों से शो में खूब मनोरंजन किया. किकू बप्पी लहरी और कृष्णा मिथुन दा के अंदाज में नजर आए. इस दौरान किकू ने कहा, 'तुम कह दो कि ब्राउन रंग तुमने लिखा है.' इस पर उन्होंने जवाब दिया कि जब उन्होंने यह गाना लिखा ही नहीं तो दुनिया को क्यों बताएं.

इसके बाद किकू ने मजाक में कहा कि दादा, इसका क्रेडिट बहुत लोग ले रहे हैं, तुम भी ले लो. इस तरह श्रेया घोषाल और बादशाह की मस्ती, कपिल-सुनील की मजेदार नोकझोंक और किकू-कृष्णा की कॉमेडी ने पूरे एपिसोड को मनोरंजक बना दिया.

bollywood
अगला लेख