कैसा रहा था सचिन तेंदुलकर का आखिरी टेस्ट मैच, किस भारतीय ने ठोके थे 111-113 रन: कहानी साल 2013 में खेले गए भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच की
सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन 16 दिसंबर 2013 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इसमें सचिन के बल्ले से अर्धशतक देखने को मिला था.
Sachin Tendulkar last test match
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को आज इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए लगभग 13 साल हो गए हैं, लेकिन सचिन ने जो रिकॉर्ड मैदान पर रहकर बनाए थे उनमें कुछ आज भी अटूट हैं ऐसा लगता है कि उनको अब तोड़ पाना भी मुश्किल होगा. भारत से लेकर पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसे देशों में जाकर भी सचिन ने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था.
सचिन ने आज यानी 16 नवंबर के दिन साल 2013 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था. सचिन ने ये अपना आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला था. हालांकि उनके बल्ले से आखिरी मैच में कुछ खास रन नहीं निकले थे लेकिन टीम इंडिया ने जरूर इस मैच में जीत हासिल की थी.
कैसा रहा था सचिन का आखिरी मैच?
14 से 16 नवंबर 2013 के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट और इंटरनेशनल मैच खेला था. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम भारत के सामने थी. टीम इंडिया को मैच में महज एक ही पारी में बल्लेबाजी करने का मौका मिला था और इस पारी में सचिन शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. वहीं 2 भारतीय बल्लेबाजों ने जरूर शतक लगाए थे. सचिन ने अपने आखिरी मैच में 118 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन बनाए थे. उनको वेस्टइंडीज के गेंदबाज नरसिंह देवनारायण ने आउट किया था. सचिन इस मैच में कैच आउट हुए थे.
किन खिलाड़ियों ने बनाए थे 111-113 रन?
इस मैच टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने 127 गेंदों का सामना करते हुए 111 रनों की नाबाद पारी खेली थी. जिसमें 11 चौके और 3 छक्का शामिल था. उस वक्त रोहित नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने आए थे. वहीं चेतेश्वर पुजारा ने भी इस मैच शानदार शतक लगाया था. पुजारा के बल्ले से 113 रनों की पारी निकली थी, जिसमें 12 चौके शामिल थे.
कैसा रहा था मैच का हाल?
इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज की तरफ से कायरन पॉवेल ने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा शिवनारयण चंद्रपोल ने 25 रन बनाए थे. वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रज्ञान ओझा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे, इसके अलावा अश्विन को 3 विकेट मिले थे.
वहीं टीम इंडिया ने पहली पारी में 495 रन बनाए थे. जिसमें रोहित शर्मा के 111 और पुजारा के 113 रन शामिल रहे. इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 187 रनों पर ही सिमट गई थी और भारत ने मैच को एक पारी और 126 रनों से जीत लिया था. दूसरी पारी में टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रज्ञान ओझा ने 5 विकेट हासिल किए थे.




