Begin typing your search...

82 में से 78 रन चौके-छक्कों से... प्रचंड फॉर्म में लौट रहे हैं Suryakumar Yadav, फिर कहां गरजा वर्ल्ड चैंपियन कप्तान का बल्ला?

टीम इंडिया से बाहर चल रहे वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में अपने पुराने तूफानी अंदाज में लौटते दिख रहे हैं. गुजरात के खिलाफ उन्होंने महज 29 गेंदों में 82 रन ठोक दिए, जिसमें 78 रन चौके-छक्कों से आए.

82 में से 78 रन चौके-छक्कों से... प्रचंड फॉर्म में लौट रहे हैं Suryakumar Yadav, फिर कहां गरजा वर्ल्ड चैंपियन कप्तान का बल्ला?
X
( Image Source:  Suryakumar Yadav-X )

टीम इंडिया से बाहर चल रहे वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव अब फॉर्म में लौटते दिख रहे हैं. सैयद मुस्तार अली ट्रॉफी में वो अपने पुराने अंदाज में दिख रहे हैं. इससे पहले 14 नवंबर को हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 21 गेंदों में 60 रन बनाए अब आज यानी 16 नवंबर को गुजरात के खिलाफ 29 गेंदों में 82 रन बनाए.

कोलकाता में खेले गए मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रन बनाए. जवाब में मुंबई ने 15.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रन बना लिए और 5 विकेट से जीत हासिल की. प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव रहे. हैदराबाद के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भी वो ही प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

कैसा रहा SKY का प्रदर्शन?

सूर्यकुमार ने 29 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली. इसमें उन्होंने 9 चौके और 7 छक्के लगाए. इस तरह उन्होंने 78 रन सिर्फ चौके-छक्कों से बनाए. उनके अलावा सरफराज खान ने भी 17 गेंदों में 40 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए.

इस तरह 78 रन सिर्फ चौके-छक्कों से आए, जबकि बाकी 4 रन उन्होंने दौड़कर बनाए. ये 4 रन चार सिंगल (1+1+1+1), दो डबल (2+2) या दो सिंगल और एक डबल (1+1+2) के जरिए बने हो सकते हैं. इस हिसाब से उनकी पारी में 16 गेंदों पर बाउंड्री लगी, 2 से 4 गेंदों पर दौड़कर रन बने और बाकी 9 से 11 गेंदें डॉट बॉल रहीं.

अगला लेख