Begin typing your search...

'गुडनाइट भाई...चलो बिस्तर पर...', मुस्लिम सांसद को लेकर Donald Trump ने दिया विवादित बयान, सोशल पर Video Viral

फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान ओमार को लेकर बेहद विवादित बयान दिया. ट्रंप को भरे मंच से मुस्लिम सांसद इल्हान की नकल उतारते हुए देखा गया.

Donald Trump controversy statement Ilhan Omar
X

Donald Trump controversy statement Ilhan Omar

( Image Source:  X/ @bpthaber, @jackunheard )

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने किसी न किसी बयान को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. कई बार ट्रंप मीडिया के सामने ऐसा कुछ बोल जाते हैं जो बाद में विवाद की जड़ बन जाता है. ऐसा ही एक बयान फिर से सामने आया है, जब फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान ओमार को लेकर बेहद विवादित बयान दिया. ट्रंप को भरे मंच से मुस्लिम सांसद इल्हान की नकल उतारते हुए देखा गया.

जिसने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है. ट्रंप ने न केवल ओमर पर निजी आरोप दोहराए, बल्कि उनकी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की. ट्रंप के भाषण को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बहस तेज हो गई है.

भाषण में क्या बोले ट्रंप?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने अपने भाषण में इल्हान ओमर पर पुराने आरोपों को दोहराया. उन्होंने दावा किया कि ओमर ने अपने ही भाई से शादी की थी, जो लंबे समय से विवादित और खारिज किया जा चुका आरोप है. इसके अलावा, ट्रंप ने उनकी नकल उतारकर निजी जीवन का मजाक उड़ाते हुए कथित तौर पर कहा 'गुडनाइट भाई, चलो बिस्तर पर सोने.' ट्रंप का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं.

ट्रंप ने कहा "मेरा मानना ​​है कि उसने अपने भाई से शादी की, जो पूरी तरह से गैर-कानूनी है. हालांकि, यह एक प्यारा कपल है, असल में, लेकिन यह थोड़ा गैर-कानूनी है. 'डार्लिंग, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं.' 'गुडनाइट, भाई. चलो सोने चलते हैं' क्या वह घटिया नहीं है?"

क्या सच में इल्हान ने भाई से की शादी?

इल्हान ओमर पर भाई से शादी का आरोप कोई नया नहीं है. यह दावा सालों से सोशल मीडिया और कुछ राजनीतिक हलकों में फैलाया जाता रहा है, लेकिन ओमर इसे बार-बार खारिज कर चुकी हैं और इसे झूठा करार दे चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस तरह के आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है, फिर भी यह मुद्दा समय-समय पर राजनीतिक बहस में उछाला जाता रहा है. ऐसा ही कुछ इस बार ट्रंप ने किया.

इल्हान के देश सोमालिया पर क्या बोले ट्रंप?

इल्हान ओमर का जन्म सोमालिया में हुआ था. अपने भाषण में ट्रंप ने सोमालिया और वहां के लोगों पर भी तीखी टिप्पणी की. उन्होंने देश को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और अप्रवासी समुदाय पर भी सवाल उठाए. ट्रंप ने कहा 'वहां न कोई सेना और न सरकार. वहां सिर्फ प्रदूषण, अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला है.'

डोनाल्ड ट्रंप
अगला लेख