Begin typing your search...

Badrinath-Kedarnath समेत 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन! Char Dham Yatra से पहले BKTC ने क्यों लिया यह फैसला?

Char Dham Yatra 2026 से पहले Badrinath-Kedarnath Temple Committee ने बड़ा फैसला लिया है. समिति के अधीन 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. वहीं यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है और 19 अप्रैल से यात्रा शुरू होगी.

Badrinath Kedarnath temple entry ban
X

बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन

( Image Source:  Sora_ AI )

Uttarakhand में होने वाली पवित्र Char Dham Yatra से पहले एक बड़ा फैसला लिया गया है. Badrinath-Kedarnath Temple Committee (BKTC) ने अपने अधीन आने वाले 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है. इस सूची में प्रसिद्ध Badrinath Temple और Kedarnath Temple भी शामिल हैं.

यह निर्णय 10 मार्च को देहरादून स्थित बीकेटीसी के कैंप कार्यालय में हुई बजट बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष Hemant Dwivedi ने की. इस दौरान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 121.7 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर किया गया.

हेमंत द्विवेदी ने क्या बताया?

हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग काफी समय से की जा रही थी. उन्होंने कहा कि इन मंदिरों में वही लोग आएं जो सनातन धर्म में आस्था रखते हों और बाबा केदारनाथ व बदरी विशाल में श्रद्धा रखते हों. नए फैसले के मुताबिक, इन 47 मंदिरों के गर्भगृह और परिसर में अब गैर-हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

  • इधर राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी शुरू कर दिया है. हर साल लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं. इसलिए भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है.
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है और यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को पहले से पंजीकरण कराना जरूरी होगा.
  • इस साल चार धाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी, जब Yamunotri Temple और Gangotri Temple के कपाट खुलेंगे.
  • इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे.
उत्तराखंड न्‍यूज
अगला लेख