Begin typing your search...

कैसे शुरू हुई थी Anurag Dobhal की जर्नी? 14 साल की उम्र झेला ब्रेन ट्यूमर, 23 करोड़ से ज्यादा है 'मोटो व्लॉगर' की नेट वर्थ

देहरादून के अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider ने बाइक राइडिंग के शौक को यूट्यूब करियर में बदलकर करोड़ों फैंस बनाए. लेकिन हाल ही में परिवार विवाद, डिप्रेशन और इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुए एक्सीडेंट ने उनकी जिंदगी को सुर्खियों में ला दिया.

uk07 rider anurag dobhal story net worth accident depression
X
( Image Source:  Instagram: anurag_dobhal )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय6 Mins Read

Published on: 8 March 2026 1:46 PM

उत्तराखंड के खूबसूरत और शांत शहर देहरादून में, 18 सितंबर 1997 को एक सामान्य मीडिल क्लास फैमिली में एक बच्चे का जन्म हुआ. इस बच्चे का नाम रखा गया अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal). बचपन से ही अनुराग को बाइक्स और कारों से बहुत प्यार था. वो घंटों-घंटों सड़कों पर घूमता रहता, पहाड़ों की हरी-भरी वादियों में सैर करता, हवा के साथ रफ्तार महसूस करता और मन ही मन सोचता कि एक दिन अपनी इस पैशन को पूरी दुनिया के साथ शेयर करेगा. लेकिन जिंदगी कभी इतनी आसान नहीं होती, है ना? रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग कुछ समय तक वो एक स्कूल में टीचर भी रहे. बाहर से देखने में उनका जीवन बिल्कुल नॉर्मल था एक आम लड़का, जो रोज़ की जिंदगी जी रहा था. लेकिन उनके दिल के अंदर बाइक्स की तेज़ रफ्तार और एडवेंचर की आवाज़ हमेशा गूंजती रहती थी. वो जानते थे कि कुछ बड़ा करना है, कुछ अलग करना है।फिर साल 2016 आया.

अनुराग ने यूट्यूब पर कुछ मोटो व्लॉगर्स के वीडियोज़ देखे. वो लोग अपनी बाइक राइड्स रिकॉर्ड करके दुनिया को दिखा रहे थे. अनुराग के मन में एक विचार आया 'अरे, क्यों नहीं मैं भी अपनी राइड्स को कैमरे में कैद करूं? अपनी कहानियां सबके साथ शेयर करूं?. बस, यही विचार उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गया. जनवरी 2018 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया 'द यूके07 राइडर'. शुरुआत में बहुत मुश्किल थी. उनकी पहली बाइक KTM RC 200 थी. वो देहरादून की सड़कों से निकलकर हिमालय की ऊंची चोटियों तक जाते, रास्ते में खूबसूरत नज़ारे देखते, थकान महसूस करते, लेकिन रुकते नहीं. हर वीडियो में वो अपनी पूरी जर्नी दिखाते बाइक की रफ्तार, ट्रैवल की मस्ती, छोटी-छोटी ट्रैवल स्टोरीज, और अपना सिंपल लाइफस्टाइल.

7.8 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स

लोगों को उनका स्टाइल बहुत पसंद आया. वो बहुत एनर्जेटिक थे, बात करने में मजा आता था, और एडवेंचर से भरे रहते थे. धीरे-धीरे उनके सब्सक्राइबर्स बढ़ने लगे. पहले कुछ हजार, फिर लाखों में पहुंच गए. आज उनके यूट्यूब चैनल पर 7.8 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. इंस्टाग्राम पर भी 7.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक, हिमाचल से लद्दाख तक, नेपाल और भूटान तक की कई लंबी यात्राएं की. हर ट्रिप को उन्होंने एक खूबसूरत कहानी में बदल दिया. सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं. यूट्यूब से उन्होंने सिल्वर प्ले बटन और गोल्ड प्ले बटन जीते. 2023 में वो बिग बॉस सीजन 17 में भी गए, जहां उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई. आज लोग उन्हें दुनिया का नंबर 1 मोटो व्लॉगर कहते हैं. उनकी कमाई का मुख्य स्रोत यूट्यूब एड्स, इंस्टाग्राम स्पॉन्सरशिप्स, ब्रांड प्रमोशंस और अन्य डील्स हैं.

क्या है पारिवारिक विवाद?

हाल के अनुमानों के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ लगभग 20-25 करोड़ रुपये के आसपास है. अनुराग ने लग्जरी बाइक्स और कारों का अच्छा कलेक्शन बनाया है. उन्होंने अपनी मां के नाम पर देहरादून में 3 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी भी खरीदी. लेकिन उनकी कहानी सिर्फ सफलता और चमक-दमक की नहीं है. इसके पीछे बहुत सारे संघर्ष और दर्द भी छिपे हैं. हाल ही में अनुराग ने अपनी इंटर-कास्ट मैरिज जो रितिका चौहान से, 2025 में हुई, और परिवार से जुड़े मुद्दों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि परिवार ने उनकी इस शादी को स्वीकार नहीं किया, संपत्ति के विवाद हुए, उन्हें घर से बाहर कर दिया गया. उन्होंने परिवार पर मेंटल हरासमेंट और टॉर्चर का आरोप लगाया.

14 साल की उम्र झेला दर्द

महज 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर हुआ था, जो एक बहुत गंभीर और जानलेवा बीमारी थी. उस समय से ही उनकी जिंदगी पर असर पड़ा. उन्होंने बताया कि वो लंबे समय से गंभीर डिप्रेशन में हैं और पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुके हैं. बीते शनिवार की घटना ने सबको बहुत सदमा पहुंचाया. अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव आए. वो अपनी Toyota Fortuner कार चला रहे थे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज़ रफ्तार से जा रहे थे. लाइव में वो बहुत इमोशनल थे, रो रहे थे. उन्होंने कहा कि 'ये मेरा आखिरी ड्राइव है', 'मैं बस चैन से सोना चाहता हूं' जैसी बातें कहीं. वो परिवार की परेशानियों, मेंटल टॉर्चर और दर्द के बारे में बात कर रहे थे. लाइव देखने वाले 80,000 से ज्यादा लोग थे. अचानक कार की स्पीड बहुत तेज़ हो गई लोग कह रहे हैं कि 150 किमी/घंटा से ज्यादा थी. फिर कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जोरदार टक्कर मार दी.

लाइव सुसाइड वीडियो

ये सब लाइव में हुआ, जिससे फैंस बहुत डर गए और चिंतित हो गए. हादसे का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया. हादसे के बाद अनुराग को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पहले सुभारती हॉस्पिटल में, फिर उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया. उनके मैनेजर ने अपडेट दिया कि वो अब स्टेबल हैं, कुछ इंजरी हुई हैं लेकिन खतरा टल गया है. अस्पताल में कुछ फैंस और दोस्त उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे. एक वीडियो में अनुराग को मुस्कुराते हुए भी देखा गया. कई सेलिब्रिटीज़ और फैंस ने उनके लिए प्रार्थना की और ट्रोल्स को रोका. a

bigg bossउत्तराखंड न्‍यूज
अगला लेख