Noida Protest: RJD के 2 नेशनल स्पोक्सपर्सन के खिलाफ FIR दर्ज, गलत VIDEO शेयर करने का आरोप- Top Updates
बीते 2 दिनों में नोएडा के कई उद्योगिक इलाकों में मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला. सेक्टर 62, 62, 70, 80 तक हजारों की संख्या में मजदूरों ने बवाल काटा. इस दौरान कई कंपनियों में तोड़-फोड़ और गाड़ियों को जलाया गया.
Noida Protest: बीते 2 दिनों में नोएडा के कई उद्योगिक इलाकों में मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला. सेक्टर 62, 63, 70, 80 तक हजारों की संख्या में मजदूरों ने बवाल काटा. इस दौरान कई कंपनियों में तोड़-फोड़ और गाड़ियों को जलाया गया. पुलिस के साथ भी मजदूरों की झड़प देखने को मिली, लेकिन अब पुलिस प्रशासन काफी सख्त दिखाई दे रहा है. RJD के दो नेशनल स्पोक्सपर्सन के खिलाफ नोएडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचना यादव के खिलाफ नोएडा का वीडियो बताकर गलत वीडियो शेयर करने का आरोप लगा है.
शहर से लेकर आस-पास के गांव में पुलिस का फ्लैग मार्च देखने को मिल रहा है. पुलिस लगातार उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है. दूसरी तरफ शिव नादर यूनिवर्सिटी के कर्मचारी भी अब वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं. जहां भारी पुलिसबल तैनात है.
अब तक के टॉप अपडेट्स
1. प्रशासन ने मजदूर प्रदर्शन की जांच तेज कर दी है. इसके अलावा हिंसा की साजिश में कई अहम सुराग भी मिले है.
2. सीसीटीवी फुजेट निकालकर पुलिस उपद्रवियों की पहचान में जुटी है. शहर से लेकर गांव तक पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है.
3. इस मामले में अब तक 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है.
4. पुलिस अब जिन फैक्टरियों में तोड़ फोड़ हुई उनके सीसीटीवी फुटेज के जरिये उप्रदवियों की पहचान कर रही है.
5. कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी चिह्नित किया गया है, जिन्होंने हिंसा भड़काने के लिए कुछ पोस्ट शेयर की थी. अब उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.
6. दादरी में शिव नादर यूनिवर्सिटी के कर्मचारी भारी संख्या में धरने पर बैठे. सैलरी ओवर टाइम बढ़ाने की मांग को लेकर ये कर्मचारी धरना दे रहे हैं.
7. इस दौरान शिव नादर यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों से पुलिस अधिकारी लगातार बातचीत कर रहे हैं.
8. बुधवार को सेक्टर-63 के पास महिला कामगार एकत्रित हुईं. जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने उनको वहां से खदेड़ा. फिलहाल पुलिस अलर्ट पर है.
9. हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी थी. यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी.
10. पुलिस के मुताबिक सुनियोजित ढंग से पुलिस की छवि को धूमिल करने के लिए भड़काऊ सूचना शेयर किया गया. प्रियंका भारती और कंचना यादव के खिलाफ BNS की धारा 353(1)(b), सूचना प्रधौगिकी अधिनियम की धारा 66 और धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.




