Begin typing your search...

न्यूनतम वेतन बढ़ा, फिर भी नहीं रुक रहा बवाल, पुलिस का फ्लैग मार्च- Noida में क्या चल रहा? 10 Updates

नोएडा में सैलरी बढ़ने को लेकर मजदूरों का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि यूपी सरकार ने न्यूनतम वेतन बढ़ाने का फैसला किया है लेकिन फिर भी मजदूरों का बवाल रुक नहीं रहा है.

noida protest
X

नोएडा में मजदूरों का विरोध प्रदर्शन

विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर4 Mins Read

Updated on: 14 April 2026 1:08 PM IST

Noida Workers Protest: नोएडा में सैलरी बढ़ने को लेकर मजदूरों का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि यूपी सरकार ने न्यूनतम वेतन बढ़ाने का फैसला किया है लेकिन फिर भी मजदूरों का बवाल रुक नहीं रहा है. पुलिस लगातार नोएडा में फ्लैग मार्च निकाल रही है. इसके अलावा सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों का पहचान करके उनको हिरासत में लिया जा रहा है.

10 पॉइंट्स में समझें नोएडा में क्या चल रहा?

1. मंगलवार को फिर से सेक्टर 70 और सेक्टर 80 में मजदूरों ने जोरदार हंगामा किया. इस बीच पुलिस और मजदूरों के बीच झड़प देखने को मिली. मजदूरों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके.

2. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं वरिष्ठ अधिकारी अलग-अलग जगहों पर तैनात हैं.

3. जोरदार हंगामे के बाद यूपी सरकार ने फैक्ट्री मजदूरों के न्यूनतम वेतन में अंतरिम बढ़ोतरी को मंजूरी दी.

4. नोएडा में अकुशल मजदूरों की सैलरी ₹11,313 से बढ़ाकर ₹13,690 प्रति माह कर दी गई.

5. मंगलवार सुबह से ही नोएडा में मजदूर घरों से बाहर निकलने लगे थे, लेकिन पुलिस ने उनको इकट्ठा नहीं होने दिया. ज्यादातर कंपनियों के बाहर पुलिस को तैनात किया गया है. क्योंकि बीते दिन मजदूरों ने कई कंपनियों के सामने तोड़-फोड़ की थी.

6. राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा कि "कल नोएडा की सड़कों पर जो हुआ, वो इस देश के मजदूरों की आखिरी चीख थी. जिसकी हर आवाज को अनसुना किया गया, जो मांगते-मांगते थक गया. नोएडा में काम करने वाले एक मजदूर की ₹12,000 महीने की तनख्वाह,₹4,000-7,000 किराया. जब तक ₹300 की सालाना बढ़ोतरी मिलती है, मकान मालिक ₹500 सालाना किराया बढ़ा देता है. तनख्वाह बढ़ने तक ये बेलगाम महंगाई ज़िंदगी का गला घोंट देती है, कर्ज़ की गहराई में डुबा देती है यही है “विकसित भारत” का सच."

7. नोएडा पुलिस अभी तक 396 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. जिसमें 392 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है.

8. पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें एवं किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करें. अराजकता फैलाने एवं अफवाहें प्रसारित करने वाले को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

9. सीएम योगी ने चेतावनी देते हुए कहा “औद्योगिक अशांति फैलाने वालों से सावधान रहें. मैं सभी उद्यमियों से मजदूरों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने की अपील करता हूं. हमारी सरकार मजदूरों के साथ खड़ी है. यह उद्यमियों को सुरक्षा और मजदूरों को संरक्षण प्रदान करेगी.”

10. जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद नोएडा की कई कंपनियों में काम ठप हो गया है. इसके अलावा कई फैक्ट्रियों के बाहर मजदूर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि पुलिस ने दूसरे दिन स्थिति को सोमवार के मुकाबले ज्यादा बिगड़ने नहीं दिया.

अगला लेख