Begin typing your search...

Noida Sewer Cleaning Tragedy: सीवर बना मौत का गड्ढा! सफाई के लिए उतरा मजदूर फिर जिंदा बाहर नहीं लौटा

नोएडा के गेझा गांव में सीवर की सफाई के दौरान एक सफाईकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Noida Sewer Cleaning Tragedy
X

नोएडा में सीवर सफाई के दौरान मजदूर की मौत

मोहम्मद रज़ा
By: मोहम्मद रज़ा2 Mins Read

Published on: 14 July 2026 11:55 PM

Noida Sewer Cleaning Tragedy: नोएडा के थाना फेज-2 क्षेत्र के गेझा गांव में मंगलवार शाम सीवर की सफाई के दौरान एक सफाईकर्मी की मौत हो गई. मृतक की पहचान शिवा के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, नोएडा अथॉरिटी की ओर से गेझा गांव में सीवर की सफाई का कार्य कराया जा रहा था. इसी दौरान सफाईकर्मी शिवा सीवर के अंदर सफाई के लिए उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें

सूचना मिलते ही थाना फेज-2 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू अभियान चलाकर सफाईकर्मी को सीवर से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने क्या बताया?

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि थाना फेज-2 पुलिस को सूचना मिली थी कि नोएडा अथॉरिटी के तहत गेझा चौकी क्षेत्र में सीवर की सफाई का कार्य चल रहा था. इसी दौरान एक मजदूर शिवा सफाई के लिए सीवर में उतरा था, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया.

एडीसीपी सेंट्रल ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया और उसे अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई. पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

अगला लेख