Begin typing your search...

कविता में ‘मां’, जिंदगी में बेघर औलाद, कौन हैं मुनव्वर राणा की बेटी हिबा, जिन्हें पति ने दिया तलाक? यूजर बोले - फिर निकाह करना चाहे तो

मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा को पति ने घर से निकाल दिया. हिबा राणा ने तीन तलाक कानून का विरोध किया था. पति के साथ विवाद की वजह क्या है और हिबा राणा कौन हैं?

कविता में ‘मां’, जिंदगी में बेघर औलाद, कौन हैं मुनव्वर राणा की बेटी हिबा, जिन्हें पति ने दिया तलाक?  यूजर बोले - फिर निकाह करना चाहे तो
X
( Image Source:  Hiba Rana Facebook )

‘मां’ पर भावुक कविताओं से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह कविता या साहित्य या राजनीतिक मुद्दे नहीं, बल्कि उनका निजी जीवन है. आरोप है कि हिबा राणा को उनके पति ने घर से निकाल दिया. इस मामले ने न सिर्फ सामाजिक बल्कि राजनीतिक बहस को भी हवा दे दी है, क्योंकि हिबा राणा पहले तीन तलाक कानून का खुलकर विरोध कर चुकी हैं.

मुनव्वर राणा कौन हैं?

मुनव्वर राणा हिंदी-उर्दू साहित्य के बड़े नाम हैं. ‘मां’ पर लिखी कविताओं से देशभर में लोकप्रिय है. वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक बयान देकर कई बार विवादों में भी रह चुके हैं. उनकी रचनाएं भावनात्मक अपील और आम आदमी की पीड़ा को आवाज देती हैं, खासकर मां पर लिखी कविता ने.

हिबा राणा कौन हैं और क्या करती हैं?

हिबा राणा मुनव्वर राणा की बेटी हैं. सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर राय रखने लिए जानी जाती हैं. मुस्लिम महिलाओं से जुड़े कानूनों पर खुलकर बोलती रही हैं.

पति ने हिबा राणा को घर से क्यों निकाला?

हिबा राणा का आरोप है कि वैवाहिक विवाद के बाद उन्हें पति ने घर से निकाल दिया. इसके पीछे मुख्य वजह पारिवारिक मतभेद, विचारधारात्मक टकराव, आपसी सहमति न बन पाना, मामला फिलहाल सार्वजनिक बयानबाजी और कानूनी दायरे में है.

तीन तलाक कानून का विरोध क्यों किया था?

हिबा राणा ने तीन तलाक कानून का विरोध करते हुए कहा था कि यह कानून मुस्लिम समाज को बदनाम करता है. पारिवारिक मामलों में राज्य का दखल बढ़ाता है. महिलाओं के मुद्दे को राजनीतिक हथियार बनाया गया है. उनके इस स्टैंड पर उस वक्त भी काफी विवाद हुआ था.

पुलिस की शिकायत, लगाए गंभीर आरोप

मशहूर उर्दू शायर मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा ने लखनऊ के सआदतगंज थाने में अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. हिबा ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कब हुई थी शादी?

हिबा राणा की शादी 19 दिसंबर 2013 को सैय्यद मोहम्मद साकिब से हुई थी. शादी के समय दहेज में गहने और नकद पैसे दिए जाने की बात कही गई है. दंपति के दो बच्चे भी हैं.

मुनव्वर ने कहा था - मजहब में दखल देने की जरूरत नहीं, उन्हीं की बेटी को मिला तलाक

भारत में तीन तलाक कानून अगस्त 2019 में लागू हुआ था. यह कानून जब बन रहा था, तब इसका विरोध करने वालों में सबसे प्रमुख शायर मुनव्वर राणा और उनकी बेटियां थीं. मुनव्वर राणा ने इसका खूब विरोध किया था. उन्होंने कहा कि सरकार को हमारे मसले में हमारे मजहब के मामले में दखल देने की कोई जरूरत नहीं है हम क्यों अपने मामले को पुलिस स्टेशन पर ले चले?

सोशल मीडिया पर कैसी प्रतिक्रियाएं?

सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कुछ यूजर्स इसे कानून की जरूरत बताते हैं, तो कुछ इसे निजी मामला कहकर सार्वजनिक बहस पर सवाल उठा रहे हैं.

पति फिर से निकाह करना चाहते तो

वक्त का पहिया ऐसा घुमा कि 72 हूरों की गोद में बैठे मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना को उनके पति ने तीन तलाक दे दिया. पति के घर से बेघर हुईं हिबा राणा ने अब यूपी के सआदतगंज पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हिबा राना ने अपने पति मोहम्मद साकिब और ससुर हसीब अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

फेसबुक यूजर ने Jaishankar Divesh ने कहा मुझे यह समझना था कि अगर उसका शौहर अपनी ग़लती मान ले और इसे फिर अपनाना चाहे तो क्या होगा? पुछता है भारत.

हमें क्या गिला शिकवा, मुआहिदा (contract ) ही तो था

फेसबुक यूजर विपुल तन्ना ने शायराना अंदाज में इस मसले पर लिखा कि गर उनको कोई रंजोगम नहीं है तो हमें क्या गिला शिकवा, मुआहिदा(contract ) ही तो था, बस खत्म हो चुका! वहीं एक अन्य यूजर कुसुम खुशी खांक्रीयाल का कहना है कि अब क्यों न्याय मांगा? इनके पिता तो तीन तलाक के उसके पक्ष में थे, इसीलिए कहते हैं कि जब तक आग अपने घर तक ना आए, तब तक दूसरे का दर्द नहीं समझ आता.

UP NEWSViral Videoवायरल
अगला लेख