वायरल अलर्ट! स्नैक्स की जगह दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर लगी अंडरगारमेंट वेंडिंग मशीन, कीमत 15 रुपये से 50 रुपये तक | Video Viral
दिल्ली के रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर स्नैक्स की जगह अंडरवियर बेचने वाली वेंडिंग मशीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग इसे इनोवेशन बता रहे हैं तो कुछ इसे बेतुका कह रहे हैं.
दिल्ली के रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक अनोखी चीज देखने को मिली है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह एक ऐसी वेंडिंग मशीन है, जिसमें चिप्स, कोल्ड ड्रिंक या चॉकलेट की जगह पुरुषों और महिलाओं के अंडरवियर (अंडरगारमेंट्स) के सीलबंद पैकेट रखे गए हैं. इस मशीन की तस्वीरें और वीडियो देखकर लोग हैरान हैं, हंस रहे हैं और कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं. यह वीडियो सबसे पहले एक महिला ने शेयर किया था.
वह मेट्रो स्टेशन पर घूम रही थी और अचानक उसकी नजर इन मशीनों पर पड़ी. वह कैमरा ऑन करके बोल रही है- 'देखो ना, ईस्ट मेट्रो में क्या क्रेजी चीज देखी है! वेंडिंग मशीन में अंडरवियर बिक रहे हैं. ये किस लेवल का इनोवेशन है भाई?.' वह हंसते हुए आगे कहती है कि आमतौर पर ऐसी मशीनों में कोल्ड ड्रिंक या स्नैक्स होते हैं, लेकिन यहां तो अंडरवियर के पैकेट दिख रहे हैं. उसने मजाक में पूछा, 'कौन होगा जो मेट्रो में चढ़ते वक्त सोचे कि अरे, मैं तो अंडरवियर पहनना भूल गया, चलो यहीं से खरीद लूं?.'
मेल के लिए फीमेल के लिए अलग
इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहिणी ईस्ट स्टेशन पर एक नहीं, बल्कि कई ऐसी मशीनें लगी हुई हैं. इनमें पुरुषों के लिए अलग और महिलाओं के लिए अलग-अलग साइज और टाइप के अंडरवियर अवेलेबल हैं. पैकेट पूरी तरह सीलबंद होते हैं, ताकि कोई गंदगी या धूल न लगे. कीमत भी बहुत कम रखी गई है- लगभग 15 रुपये से 50 रुपये तक. इतनी सस्ती कीमत में कोई अच्छा ब्रांडेड अंडरवियर मिलना मुश्किल है, लेकिन आपात स्थिति में यह बहुत काम आ सकता है.
अंडरवियर की वेंडिंग मशीनें
दरअसल, दिल्ली मेट्रो और कई अन्य सार्वजनिक जगहों पर अब तरह-तरह की वेंडिंग मशीनें लगाई जा रही हैं. पहले सिर्फ कोल्ड ड्रिंक, चाय-कॉफी, स्नैक्स या पानी की मशीनें होती थी. फिर धीरे-धीरे सैनिटरी पैड (पैड डिस्पेंसर) लगने शुरू हुए, जो लड़कियों और महिलाओं के लिए बहुत जरूरी थे. खासकर उन दिनों में जब अचानक पीरियड्स शुरू हो जाएं और पास में कोई दुकान न हो. अब इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए अंडरवियर की मशीनें भी लगाई गई हैं. सोच यह है कि अगर कोई व्यक्ति लंबी यात्रा कर रहा हो, कपड़े गंदे हो गए हों, या कोई इमरजेंसी हो, तो वह तुरंत नया अंडरवियर खरीद सके. खासकर महिलाओं के लिए यह सुविधा अच्छी मानी जा रही है, क्योंकि कई बार यात्रा के दौरान कपड़े खराब हो जाते हैं या कोई अनहोनी हो जाती है.
क्या रहा यूजर्स का रिएक्शन
लेकिन इस मशीन को देखकर लोगों की प्रतिक्रियाएं बहुत मिली-जुली हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे बहुत अच्छा बता रहे हैं. वे कह रहे हैं, 'अच्छी बात है, इमरजेंसी में काम आएगा.' कुछ ने तो मजाक में लिखा, 'अब दिल्ली मेट्रो में अंडरवियर भी मिलेगा, अगला स्टेप क्या होगा – ब्रा भी?. वहीं कई लोग इसे बेतुका मान रहे हैं. वे पूछ रहे हैं, 'भाई, मेट्रो में कौन अंडरवियर खरीदने आएगा? क्या कोई सुबह उठकर सोचेगा कि आज तो भूल गया, स्टेशन पर ले लूंगा?. एक यूजर ने लिखा, 'दिल्ली वालों के लिए तो यह भी नॉर्मल हो जाएगा, क्योंकि यहां सब कुछ होता है.' कुछ लोगों ने दिल्ली के माहौल पर भी कमेंट किए. वे कह रहे हैं कि दिल्ली पहले से ही 'बिगिनर्स' (नए लोगों) के लिए थोड़ा मुश्किल शहर है – ट्रैफिक, भीड़, गर्मी, प्रदूषण अब मेट्रो में अंडरवियर मशीन देखकर नए आने वाले और भी कन्फ्यूज हो जाएंगे.





