Begin typing your search...

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Prateek Yadav dies
X

Prateek Yadav dies

( Image Source:  X/@shibu8979 )

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. उन्होंने 38 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. जानकारी के मुताबिक उन्हें करीब सुबह 6:15 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया था, हालांकि उस वक्त वे मृत हालात में ही थी. सूत्रों के मुताबिक जब प्रतीक यादव घर पर सो रहे थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी थी.

फिलहाल उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है. प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे, जिस वक्त उनको अस्पताल लाया गया था उस समय अपर्णा उनके साथ नहीं थीं.

कैसे हुई मौत?

अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है, जबकि मौत के सटीक कारण की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे, हालांकि वे सक्रिय राजनीति से काफी हद तक दूर रहे. भाजपा नेता और यादव परिवार की सदस्य अपर्णा यादव से उनकी शादी ने उन्हें अक्सर सार्वजनिक सुर्खियों में बनाए रखा.

प्रतीक यादव, अखिलेश के सौतेले भाई थी. वे मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. बीते दिनों प्रतीक और अपर्णा के बीच लड़ाई की खबरें सामने आई थी. जिसको लेकर प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी शेयर की थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच सब सही हो गया था.

कहां होगा पोस्टमार्टम?

जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों का पैनल करने वाला है. पंचनामे के बाद बॉडी को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल प्रतीक का मोबाइल भी सीज कर दिया गया है.

क्या करते थे प्रतीक यादव?

अपने परिवार की तरह प्रतीक राजनीति में सक्रिय नहीं थे, उनको राजनीति से रहना दूर था. वे अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते थे. जिसके चलते उनका फिटनेस और रियल स्टेट का बिजनेस भी था. लखनऊ में प्रतीक 'द फिटनेस प्लानेट' नाम के जिम के मालिक थे. प्रतीक जानवरों के लिए एक जीव आश्रय नाम की संस्था भी चलाया करते थे. जहां जानवरों का इलाज, खाना-पानी दिया जाता था.

अगला लेख