Begin typing your search...

Ghaziabad: आखिरी टास्क ने ले ली तीन सगी बहनों की जान! क्या है कातिल 'कोरियन लवर गेम'?

गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों की मौत ने पूरे NCR को झकझोर दिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों एक कोरियन टास्क-बेस्ड ऑनलाइन गेम में लगी थी. कमरे से मिला 'Mummy, Papa sorry' नोट और पिता का 'आख़िरी टास्क' वाला दावा इस केस को और रहस्यमय बना रहा है.

Ghaziabad: आखिरी टास्क ने ले ली तीन सगी बहनों की जान! क्या है कातिल कोरियन लवर गेम?
X
( Image Source:  Sora_ AI )
सागर द्विवेदी
Edited By: सागर द्विवेदी

Updated on: 4 Feb 2026 11:41 AM IST

दिल्ली से सटे गाजियाबाद से आई यह खबर सिर्फ़ एक हादसा नहीं, बल्कि डिजिटल दौर का डरावना सच बनकर सामने आई है. मंगलवार देर रात एक रिहायशी सोसाइटी की नौवीं मंज़िल से कूदकर तीन सगी नाबालिग बहनों की मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. कमरे में मिला एक छोटा-सा नोट और मोबाइल में छिपा एक गेम दोनों मिलकर कई बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं.

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बहनों को एक कोरियन ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम की जबरदस्‍त लत लग गई थी. अब सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ़ एक गेम था, या किसी ने खेल-खेल में इन मासूमों को मौत तक पहुंचा दिया? अब सवाल उठता है कि आखिर ये कोरियन लवर गेम है क्‍या जिसकी लत ने इन तीन मासूम बच्चियों को मौत के मुंह तक पहुंचा दिया.

“कोरियन लवर गेम आखिर है क्या?

जांच में सामने आया है कि जिस गेम की बात हो रही है, वह- टास्क-बेस्ड है, हर लेवल पर नया चैलेंज देता है.खिलाड़ी को “लीडर” और “कमांड” जैसी भूमिकाएं देता है. गेम नहीं, माइंड-गेम है. जहां धीरे-धीरे खिलाड़ी रियल लाइफ से कटने लगता है. यह एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम है, जिसमें खिलाड़ियों को अलग-अलग तरह के टार्गेट दिए जाते हैं. आरोप है कि इस गेम के असर में कुछ खिलाड़ी खुद को भारतीय की बजाय कोरियाई समझने लगते हैं. गेम में कथित तौर पर ऐसे टास्क शामिल होते हैं, जो मानसिक रूप से प्रभावित कर सकते हैं और गंभीर हालात में जानलेवा भी साबित हो सकते हैं.

आधुनिक दौर में दक्षिण कोरिया वैश्विक वीडियो गेम इंडस्ट्री का एक बड़ा केंद्र बन चुका है. ऑनलाइन मल्टीप्लेयर RPG और मोबाइल गेम्स के साथ-साथ StarCraft और League of Legends जैसे खेलों में कोरियाई खिलाड़ी दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. इससे पहले भी Squid Game से जुड़े विवाद सामने आ चुके हैं.

इतने खतरनाक क्यों माने जाते हैं कोरियन गेम?

ये गेम इमोशन से खेलते हैं. हर टास्क के साथ मेंटल प्रेशर बढ़ता है. बच्चों को लगता है कि टास्क अधूरा छोड़ा तो कुछ बुरा होगा. यानी स्क्रीन के अंदर बैठा कोई अनजान सिस्टम रियल लाइफ के फैसले लेने लगता है.

'गाजियाबाद में क्या हुआ?'- आधी रात का वो मंजर

मंगलवार रात करीब 2:15 बजे, भारत सिटी सोसायटी में अचानक तेज़ आवाज़ सुनाई दी. जब लोग बाहर निकले, तो सामने नौवीं मंज़िल से गिरीं तीन बच्चियों के शव पड़े थे. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान- निशिका (16 साल) प्राची (14 साल) पाखी (12 साल) के रूप में हुई. तीनों को तुरंत लोनी के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ब्रॉट डेड घोषित कर दिया.

डीसीपी निमिष पटेल के मुताबिक, मामले में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. नोट की शुरुआती जांच से यह संकेत मिलता है कि तीनों लड़कियां कोरियन संस्कृति से प्रभावित थीं, हालांकि उसमें किसी खास मोबाइल ऐप या गेम का नाम नहीं लिखा गया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना के वक्त पूरा परिवार घर में मौजूद था, लेकिन सभी लोग सो रहे थे. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और डिजिटल एंगल की भी पड़ताल जारी है.

'Mummy, Papa sorry' - सुसाइड नोट में क्या लिखा था?

फ्लैट की तलाशी के दौरान पुलिस को एक एक पन्ने का नोट मिला, जिस पर सिर्फ़ इतना लिखा था- Mummy, Papa sorry' पुलिस ने इस नोट को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है। अभी यह साफ़ नहीं है कि नोट किसने लिखा और इसके पीछे क्या मजबूरी थी. कोरियन गेम से क्या कनेक्शन?'

पुलिस को क्या शक है

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों बहनें मोबाइल फोन पर काफी वक्त बिताती थीं और एक कोरियन ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम खेल रही थीं. अब पुलिस, मोबाइल फोन की डिजिटल हिस्ट्री, ऐप यूसेज डेटा, ऑनलाइन चैट और कमांड को खंगाल रही है. ज़रूरत पड़ने पर साइबर एक्सपर्ट्स की मदद भी ली जाएगी.

'आख़िरी टास्क'- पिता ने क्या बताया?

मृत बच्चियों के पिता ने इंडिया टूंडे से बात करते हुए चौंकाने वाली जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 'मुझे नहीं पता कि क्या हुआ. वे आख़िरी टास्क खेल रहे थे. कुल 50 टास्क थे. मेरी 14 साल की बेटी गेम की लीडर थी और वही निर्देश दे रही थी. मेरी बेटियों ने साथ-साथ खेला और किसी को शक तक नहीं होने दिया कि वे ऐसा कोई गेम खेल रही थीं.' पिता का कहना है कि उनकी बेटियां मिलकर खेलती थीं और किसी को शक तक नहीं होने दिया.

'क्या टास्क के तहत कूदना था?'

पिता ने यह भी आशंका जताई कि 'उन्होंने किसी को भी यह शक नहीं होने दिया कि वे ऐसा कोई गेम खेल रहे थे. जांच के लिए पुलिस ने उनके मोबाइल फोन ज़ब्त कर लिए हैं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उन्हें यह गेम खेलने के लिए किसने कहा था.' उनका शक है कि शायद दो-स्टेप सीढ़ी का इस्तेमाल कर बालकनी से कूदना किसी टास्क का हिस्सा हो सकता है.

बीते कुछ वर्षों में ‘कोरियन गेम’ या ‘कोरियन लवर गेम’ जैसे मामलों को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. कई रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि युवा वर्ग ऑनलाइन गेमिंग की लत का शिकार हो रहा है, जो कई बार खतरनाक रूप ले सकती है. इसी कारण कोरिया में गेमिंग इंडस्ट्री के साथ-साथ इसके सामाजिक और मानसिक प्रभावों पर भी लगातार बहस हो रही है.

India News
अगला लेख