रघुराज प्रताप सिंह, धनंजय सिंह से लेकर पप्पू भौकाली तक... बाहुबलियों की लिस्ट और अखिलेश-बृजभूषण के रिश्तों का क्या है कनेक्शन?
इलाहाबाद हाईकोर्ट की 19 प्रभावशाली लोगों की सूची में राजा भैया, धनंजय सिंह और बृजभूषण शरण सिंह समेत कई चर्चित नाम शामिल हैं. लेकिन अखिलेश यादव के बयान में बृजभूषण का नाम स्किप कर दिया जिसके बाद अगला नाम पढ़ दिया. जिसके बाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो गई है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है?
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. बीजेपी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल अपनी चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं. वहीं, दलित और मुस्लिम वोटों को लेकर चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेताओं की सक्रियता ने भी यूपी की राजनीति को दिलचस्प बना दिया है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव HT Leadership Summit 2026 के शो का एक बयान काफी चर्चा में बन गया है जिसमें वे बाहुबलियों की लिस्ट पढ़ रहे हैं.
दरअसल, अखिलेश यादव ने हालिया राजनीतिक चर्चा में इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से मांगे गए 19 प्रभावशाली लोगों के नामों का जिक्र किया. इस सूची में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, सुशील सिंह और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह जैसे नाम शामिल हैं. सूची में पप्पू भौकाली समेत पूर्वांचल के कई चर्चित चेहरे भी हैं. लेकिन अखिलेश ने टॉप 3 के नाम तो पढ़ें लेकिन चौथा नाम बृजभूषण शरण सिंह का स्किप करके पांचवां नाम पढ़ दिया जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा हो गई कि आखिर अखिलेश और बृजभूषण शरण सिंह का ये रिश्ता क्या कहलाता है? आइए समझते हैं...
अखिलेश यादव और बृजभूषण शरण सिंह का क्या है राजनीतिक रिश्ता?
बृजभूषण शरण सिंह और अखिलेश यादव के बीच रिश्तों को समझने के लिए थोड़ा पीछे जाना होगा. बृजभूषण शरण सिंह का समाजवादी पार्टी से पुराना राजनीतिक जुड़ाव रहा है. उन्होंने 2009 का लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था और जीतकर संसद पहुंचे थे. इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी में वापसी कर ली. हालांकि, पार्टी बदलने के बावजूद मुलायम सिंह यादव के परिवार के साथ उनके संबंधों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं जारी रहीं.
दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह के मुलायम सिंह यादव के समय से अच्छे संबंध बताए जाते रहे हैं और दोनों के स्वभाव के एक दूसरे पर काफी नरम रहते हैं. अखिलेश यादव और बृजभूषण शरण सिंह के रिश्तों की चर्चा तब भी हुई थी, जब 2023 में महिला पहलवानों ने तत्कालीन भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए आंदोलन किया था. उस समय कई विपक्षी दलों ने पहलवानों के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई थी. लेकिन समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव का रुख अपेक्षाकृत संयमित रहा. अखिलेश यादव ने सीधे बृजभूषण पर हमला करने के बजाय कहा था कि पहलवानों को न्याय मिलना चाहिए और यह सुनिश्चित करना बीजेपी की जिम्मेदारी है. बृजभूषण शरण सिंह ने भी अखिलेश के इस रुख की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव सच्चाई के साथ खड़े हैं.
यहां तक ही जब बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पूरे देश में पहलवानों और यौन शोषण का मुद्दा चला था उस समय तक अखिलेश ने बड़ा ही संयम दिखाया था और एक भी शब्द खिलाफ में नहीं बोले थे बल्कि ये कहां था कि संबंध मेरे अच्छे थे. इसी के साथ अक्सर बृजभूषण शरण सिंह को लेकर अफवाह उड़ती रहती है कि वे सपा में शामिल होने वाले तो वहीं बृजभूषण शरण सिंह का ये भी कहना है कि अभी उन्हें एक बार तो सांसद में जाना है अब देखना ये होगा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में जाते हैं या फिर राज्यसभा की ओर लेकिन सपा या फिर भाजपा. फिलहाल ऐसा कुछ कहना ठीक नहीं होगा.यही वजह है कि बीजेपी में रहने के बावजूद बृजभूषण और समाजवादी परिवार के बीच संबंधों की चर्चा राजनीतिक गलियारों में होती रही है.
बृजभूषण शरण सिंह अखिलेश यादव को लेकर क्या कहते हैं?
बृजभूषण शरण सिंह कई मौकों पर अखिलेश यादव के प्रति सकारात्मक रुख दिखाते रहे हैं. 1 अक्टूबर 2026 को उनके बयान 'अखिलेश के बिना सब सूना है' ने भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा बटोरी थी.
इसके जवाब में अखिलेश यादव ने भी दोनों के बीच अच्छे संबंध होने की बात कही थी. इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में एक बार फिर दोनों नेताओं के पुराने रिश्तों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा शुरू हो गई थी. यहां एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि बृजभूषण के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रिश्तों को लेकर अक्सर राजनीतिक चर्चाएं होती रही हैं, जबकि अखिलेश के साथ उनके संबंधों में सार्वजनिक तौर पर वैसी तल्खी दिखाई नहीं देती.
एक नजर 19 बाहुबलियों पर...
क्या बृजभूषण शरण सिंह सपा में शामिल होंगे?
बृजभूषण शरण सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें समय-समय पर लगती रही हैं. इसकी एक बड़ी वजह उनका पुराना सपा कनेक्शन और अखिलेश यादव के प्रति सकारात्मक बयान हैं. बृजभूषण 2009 में सपा के टिकट पर सांसद बने थे और 2014 में बीजेपी में लौट आए थे. ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा होना स्वाभाविक है. हालांकि, अभी तक उनके सपा में शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इसलिए इसे फिलहाल राजनीतिक अटकल ही माना जाना चाहिए.
उत्तर प्रदेश की राजनीति में जहां अखिलेश यादव लगातार योगी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं बृजभूषण शरण सिंह के साथ उनके पुराने और मौजूदा संबंध एक अलग राजनीतिक कहानी बयां करते हैं. सवाल यही है कि क्या 2027 के चुनाव से पहले यह रिश्ता कोई नया राजनीतिक मोड़ लेगा या फिर दोनों के बीच यह नरमी सिर्फ व्यक्तिगत संबंधों तक ही सीमित रहेगी?




