विधानसभा चुनाव 2027: सत्ता का सेमीफाइनल नहीं, सियासत का बड़ा रण! उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन राज्यों की कुल 690 सीटों पर राजनीतिक दलों के बीच सत्ता की जंग देखने को मिलेगी. कहीं सरकार बचाने की चुनौती है तो कहीं सत्ता में वापसी की तैयारी. BJP, कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी समेत तमाम दल चुनावी रणनीति बनाने, वोटरों को साधने और सियासी समीकरण मजबूत करने में जुटे हैं. इसके अलावा गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी 2027 के आखिर में चुनावी हलचल देखने को मिल सकती है. चुनावी तारीखों, उम्मीदवारों, गठबंधन, घोषणापत्र, सर्वे, रैलियों और बड़े सियासी उलटफेर से जुड़ी हर खबर और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए जुड़े रहें.