Begin typing your search...

नलबाड़ी रास महोत्सव को मिलेगी शिव मंदिर की सौगात, NRD ग्रुप ने पूरा किया 3 साल पुराना वादा

X
सागर द्विवेदी
सागर द्विवेदी

Published on: 14 Nov 2026 10:51 PM

असम के नलबाड़ी से श्रद्धालुओं के लिए एक खास खबर सामने आई है. यहां प्रसिद्ध हरि मंदिर रास महोत्सव परिसर में भगवान शिव का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है. खास बात यह है कि इस मंदिर का निर्माण असम लाइव 24 और NRD ग्रुप की ओर से कराया गया है. दरअसल, साल 2023 में 93वें नलबाड़ी रास महोत्सव के दौरान NRD ग्रुप के अध्यक्ष और समाजसेवी निपेंद्र दास ने मंदिर निर्माण का वादा किया था, जिसे अब उन्होंने पूरा कर दिया है. 96वें नलबाड़ी रास महोत्सव से पहले इस मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तैयारी है.


अगला लेख