Begin typing your search...

नरसिम्हा राव, बोफोर्स और बच्चन परिवार पर खुलकर बात क्यों नहीं की... Sonia ने Belonging में क्या छिपाया क्या बताया? एक्सपर्ट से जानिए

X
जीतेंद्र चौहान
जीतेंद्र चौहान

Published on: 14 Nov 2026 11:09 PM

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' इन दिनों राजनीतिक और साहित्यिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. किताब में सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के साथ अपनी प्रेम कहानी, गांधी परिवार के भीतर के रिश्तों, राजनीतिक संघर्षों और निजी अनुभवों को शब्दों में पिरोया है. लेकिन क्या यह सिर्फ एक प्रेम कहानी है या इसके पीछे सियासत के कई अनकहे पहलू भी छिपे हैं? वरिष्ठ पत्रकार अनिल आनंद ने इस किताब पर अपनी राय रखते हुए कहा कि इसमें एक अच्छी फिल्म की स्क्रिप्ट के सभी मसाले मौजूद हैं- इमोशन, लव स्टोरी और क्राइसिस. हालांकि, उनका मानना है कि सोनिया गांधी ने कई अहम राजनीतिक घटनाओं पर खुलकर बात नहीं की. नरसिम्हा राव के प्रधानमंत्री बनने, बोफोर्स विवाद, बच्चन परिवार से रिश्तों और कांग्रेस के अंदरूनी संघर्ष जैसे मुद्दों पर किताब में और विस्तार से लिखा जा सकता था. देखिए सोनिया गांधी की किताब पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल आनंद के साथ खास बातचीत.