Begin typing your search...

Punjab Politics: यूरोप रवाना होते ही उद्योग मंत्री Sanjeev Arora के ठिकानों पर ED ने मारा छापा, क्या बोली AAP?

पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई, जब अरोड़ा यूरोप दौरे पर जा रहे थे. AAP ने इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया है.

ED raids on sanjeev arora premises
X

संजेव अरोड़ा के ठिकानों पर ED का छापा

( Image Source:  ANI )

ED Raids Punjab Minister Sanjeev Arora Premises: पंजाब की राजनीति में शुक्रवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. खास बात यह रही कि ये छापे उस समय पड़े जब अरोड़ा आधिकारिक दौरे पर यूरोप के लिए रवाना हो चुके थे.

सूत्रों के मुताबिक, ED की टीमों ने सुबह करीब 6:30 बजे से दिल्ली, लुधियाना और चंडीगढ़ में एक साथ कार्रवाई शुरू की. अरोड़ा के घर, दफ्तर और उनके कारोबारी सहयोगियों से जुड़े ठिकानों की तलाशी ली गई.


क्या पहले भी मंत्री पर पड़ा था छापा?

इससे पहले, इसी हफ्ते बुधवार को पंजाब के एक मंत्री के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा था. इससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है. सूत्रों के अनुसार, संजीव अरोड़ा के खिलाफ 2024 में भी ED ने छापेमारी की थी, जिससे माना जा रहा है कि यह मामला पुराने वित्तीय या कारोबारी जांच से जुड़ा हो सकता है.

संजीव अरोड़ा ने छापेमारी पर क्या कहा?

छापेमारी के दौरान संजीव अरोड़ा पंजाब सरकार के 'Invest Punjab' कार्यक्रम के तहत यूरोप दौरे पर जा रहे थे. इस दौरे का मकसद विदेशी निवेश आकर्षित करना बताया गया है. अरोड़ा ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा, "मुझे छापों की कोई जानकारी नहीं है. टीम मेरे सभी ठिकानों पर मौजूद है. फिलहाल इससे ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहूंगा."



अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी के दौरान केंद्रीय सशस्त्र बलों को तैनात किया गया था. इस कार्रवाई में पंजाब पुलिस शामिल नहीं थी. पूरी सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय एजेंसियों ने संभाली. हालांकि ED ने अभी तक आधिकारिक तौर पर जांच की प्रकृति या आरोपों की जानकारी नहीं दी है.

AAP ने छापेमारी पर क्या कहा?

AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि यह विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की कोशिश है. उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया और कहा कि यह लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाने की कोशिश है. वहीं, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने फेसबुक पोस्ट में संजीव अरोड़ा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा , “All will be caught”, जिससे राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है.

अगला लेख