जापान ही नहीं, इन 10 देशों में भी खूब आता है भूकंप, वजह क्या, India की क्या है स्थिति
जापान ही नहीं, इंडोनेशिया, चिली जैसे देशों में बार-बार भूकंप आते हैं. जानिए कारण, Plate Tectonics का रोल और भारत में कितना खतरा है.
दुनिया में जापान ही नहीं, कई देश ऐसे हैं, जहां बार बार भूकंप आते हैं. यहां पर अहम सवाल यह है कि, भूकंप बार बार क्यों आते हैं? भारत की क्या है स्थिति. भूकंप सिर्फ जापान तक सीमित नहीं हैं. दुनिया के कई हिस्से ऐसे हैं, जहां धरती अक्सर कांपती है. इसकी सबसे बड़ी वजह है, प्लेट टेक्टॉनिक्स - यानी पृथ्वी की सतह कई टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी है, जो लगातार हिलती रहती हैं.
दुनिया के किन 10 देशों में सबसे ज्यादा आते हैं भूकंप?
earthquakelist.org के मुताबिक साल 2026 में अब तक भूकंपसे प्रभावित दुनिया के 10 देशों में जापान, इंडोनेशिया, चिली, मेक्सिको, रूस, ईरान, फिलीपींस, ग्वाटेमाला, पेरू और चीन का नाम शामिल है. इसके अलावा, पापुआ न्यूगिनी नेपाल, अमेरिका, तुर्की, न्यूजीलैंड. ये सभी देश “Ring of Fire” या प्रमुख फॉल्ट लाइनों के आसपास स्थित हैं. 100 देशों की लिस्ट में भारत 14वें नंबर पर है.
वेबसाइट के मुताबिक सूची U.S. Geological Survey के साथ-साथ European-Mediterranean Seismological Centre के भूकंप डेटा पर आधारित है. 4 या उससे ज़्यादा तीव्रता वाले किसी भी भूकंप को इसमें गिना जाता है. बशर्ते उसका केंद्र (epicenter) उस देश से 300 किलोमीटर के दायरे में हो. आज की तारीख तक, 2026 में भूकंपों से सबसे ज़्यादा प्रभावित देश इंडोनेशिया है. इसलिए, यह हमारी 2026 की देशों की भूकंप सूची में सबसे ऊपर है. इंडोनेशिया के 300 किलोमीटर के दायरे में, 4 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले 844 बड़े भूकंप आ चुके हैं. इंडोनेशिया के पास आए सबसे तेज़ भूकंप की तीव्रता 7.4 थी.
“Ring of Fire” क्या है और इसका भूकंप से क्या संबंध है?
Pacific Ring of Fire प्रशांत महासागर के चारों ओर फैला एक विशाल क्षेत्र है, जहां दुनिया के लगभग 75% ज्वालामुखी और 90% भूकंप आते हैं. यहां कई टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में टकराती, खिसकती या एक-दूसरे के नीचे धंसती हैं (subduction). इसी वजह से जापान, इंडोनेशिया और चिली जैसे देशों में भूकंप आम हैं.
भूकंप आने की वैज्ञानिक वजह क्या है?
भूकंप का मुख्य कारण है Plate Tectonics. पृथ्वी की सतह 7 बड़ी और कई छोटी प्लेटों में बंटी है. जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं, अलग होती हैं या एक-दूसरे के पास से खिसकती हैं, तो ऊर्जा रिलीज होती है. यही ऊर्जा भूकंप के रूप में महसूस होती है.
इसके अलावा: फॉल्ट लाइन्स (Fault Lines) जैसे ज्वालामुखी गतिविधि, मानव गतिविधियां (खनन, बांध), भी छोटे भूकंपों का कारण बन सकते हैं.
क्या भारत भी भूकंप के खतरे में है?
भारत भी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है, खासकर उत्तरी और पूर्वोत्तर क्षेत्र. भारत के कौन-कौन से क्षेत्र सबसे ज्यादा जोखिम में हैं? भारत को 4 भूकंपीय जोन (Seismic Zones) में बांटा गया है: Zone 5 सबसे ज्यादा खतरनाक है. इनमें कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, Zone 4 (उच्च जोखिम), दिल्ली, बिहार, पंजाब और Zone 3 और 2 (मध्यम और कम जोखिम), मध्य और दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्से आते हैं.
भारत में भूकंप क्यों आते हैं?
भारतीय प्लेट लगातार यूरेशियन प्लेट से टकरा रही है. इसी टक्कर से हिमालय का निर्माण हुआ और आज भी यह प्रक्रिया जारी है. यही कारण है कि उत्तर भारत में भूकंप की संभावना अधिक रहती है.
क्या भारत में बड़े भूकंप का खतरा है?
विशेषज्ञों के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र में ऊर्जा लगातार जमा हो रही है. भविष्य में बड़ा भूकंप आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. खासकर दिल्ली और आसपास के इलाकों को लेकर चेतावनी दी जाती रही है. अभी तक वैज्ञानिक भूकंप का सटीक समय और स्थान पहले से नहीं बता सकते. लेकिन जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान और तैयारी संभव है.
भूकंप से बचाव के लिए क्या जरूरी है?
भूकंपरोधी इमारतें, आपदा प्रबंधन की तैयारी, लोगों में जागरूकता, स्कूल और ऑफिस में ड्रिल, भूकंप एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे रोका नहीं जा सकता. लेकिन सही जानकारी और तैयारी से इसके नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है. दुनिया के कई देश, खासकर जापान, इस दिशा में उदाहरण हैं, जहां तकनीक और अनुशासन से बड़े भूकंपों के बावजूद नुकसान कम किया जाता है. भारत के लिए भी यह जरूरी है कि वह जोखिम को समझे और समय रहते मजबूत तैयारी करे.




